स्मार्ट क्लास से शिक्षित होंगे जिले के कैदी

गोड्डा : जिले के मंडलकारा (जेल) में बंद कैदियों को भी अब ई-लर्निग (स्मार्ट क्लास)की सुविधा ि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jun 2018 02:09 AM (IST) Updated:Fri, 22 Jun 2018 02:09 AM (IST)
स्मार्ट क्लास से शिक्षित होंगे जिले के कैदी
स्मार्ट क्लास से शिक्षित होंगे जिले के कैदी

गोड्डा : जिले के मंडलकारा (जेल) में बंद कैदियों को भी अब ई-लर्निग (स्मार्ट क्लास)की सुविधा मिलेगी। वे भी जल्द ऑडियो-वीडियो के माध्यम से शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। इसको लेकर जिला प्रशासन ने कवायद शुरू करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है। जानकारी हो कि पिछले दिनों ही जिला प्रशासन ने मंडलकारा में बंद निरक्षर कैदियों को साक्षर बनाने के लिए पहल शुरू की थी। जिसके तहत प्रतिनियोजित शिक्षकों द्वारा मंडलकारा में ही कैदियों को शिक्षा दिया जा रहा था। अब इसमें एक कदम और आगे बढ़ाते हुए व्यवस्था को हाईटेक करने का मन बनाया है। क्या है मामला : जिला प्रशासन ने पिछले दिनों पड़ोसी जिला बांका में संचालित उन्नयन कार्यक्रम से प्रभावित होते हुए उसका अनुकरण किया। उन्नयन कार्यक्रम के तहत बच्चों को पाठ्यक्रम के अनुसार ऑडियो- वीडियो दिखायी जाती है। जिससे बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। वर्तमान में जिले के 16 विद्यालयों में ई-लर्निग क्लास की शुरुआत की गयी है। इसी व्यवस्था को जिला प्रशासन ने मंडलकारा में सुनिश्चित करने का मन बनाया है। दो सीआरपी किए गए हैं तैनात : कैदियों को साक्षर बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा दो सीआरपी की प्रतिनियुक्ति की गयी है। जो छात्रों की तरह कैदियों का पठन-पाठन करा रहें है। जानकारी हो कि मंडलकारा में लगभग चार सौ कैदी है। जिसमें वृद्ध, नौजवान, महिलाएं व बच्चे आदि शामिल हैं। वर्जन

जिले के मंडलकारा में कैदियों को साक्षर बनाने का पहले से ही निर्णय लिया गया है। अब उन्हें ई-लर्निग के माध्यम से शिक्षित बनाया जाएगा। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिया है।

- किरण कुमारी पासी, उपायुक्त, गोड्डा

chat bot
आपका साथी