हत्यारे की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में फूटा गुस्सा

संवाद सहयोगी मेहरमा डॉ पूजा भारती की हत्या के मामले में अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं। इ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Jan 2021 07:48 PM (IST) Updated:Tue, 19 Jan 2021 07:48 PM (IST)
हत्यारे की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में फूटा गुस्सा
हत्यारे की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में फूटा गुस्सा

संवाद सहयोगी, मेहरमा: डॉ पूजा भारती की हत्या के मामले में अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं। इससे शहर से लेकर गांव तक के लोगों में आक्रोश गहराता जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को मेहरमा भाजपा मंडल इकाई के कार्यकर्ताओं की ओर से कैंडल मार्च निकाला गया। इसमें मुख्य रूप से महागामा विधानसभा के पूर्व विधायक अशोक कुमार, भाजपा के जिला महामंत्री मुरारी चौबे, जिला मंत्री श्याम सुंदर साह, अनुसूचित जाति जिला अध्यक्ष आलोक पासवान सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता व बाजारवासी शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने हाथ में कैंडल तथा सरकार विरोधी विभिन्न प्रकार के नारों से संबंधित तख्ती लिए सीमावर्ती क्षेत्र के शिवम मार्केट के समीप से निकलकर सिद्धू कान्हू चौक, पिरोजपुर, दुर्गा मंदिर, पुरानी हाट होते हुए वापस पिरोजपुर चौक पहुंचे। इस दौरान डॉक्टर पूजा भारती के हत्यारे को फांसी दो, हेमंत सरकार मुर्दाबाद सहित कई प्रकार के सरकार विरोधी नारे लगाए गए। कैंडल मार्च में शामिल पूर्व विधायक अशोक कुमार ने कहा कि अब तक फास्टट्रैक का गठन नहीं किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। कहा कि झारखंड में आए दिनों महिलाओं और बेटियों पर अत्याचार बढ़ते जा रहा है। इस अवसर पर जिला महामंत्री मुरारी चौबे, जिला मंत्री श्याम सुंदर साह, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष आलोक पासवान सहित मंडल अध्यक्ष उमेश पासवान,शैलेंद्र सुमन, बलराम कुशवाहा, फनी लाल कुशवाहा, आनंद कुमार मिश्रा, दीपक राम लखन पंडित,बबलू भगत, अनिल गोस्वामी, भूपेंद्र दास, पितांबर दास, सौरभ कुमार झा, अमित कुमार फुल, उदय कुमार साह, शिवम आर्य, काजल कुमारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता महिलाएं व बाजार वासी शामिल थे।

chat bot
आपका साथी