महिलाएं पुरुषों से हर क्षेत्र में आगे

पथरगामा : पिपरा मैदान में सुभाष स्पोर्टिंग क्लब पिपरा के तत्वावधान में रविवार को द्वितीय प्रखंड स्तर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Mar 2018 05:55 PM (IST) Updated:Sun, 18 Mar 2018 05:55 PM (IST)
महिलाएं पुरुषों से हर क्षेत्र में आगे
महिलाएं पुरुषों से हर क्षेत्र में आगे

पथरगामा : पिपरा मैदान में सुभाष स्पोर्टिंग क्लब पिपरा के तत्वावधान में रविवार को द्वितीय प्रखंड स्तरीय नेट बॉल प्रतियोगिता शुरू हुई। इसका उद्घाटन विधायक अमित मंडल, पथरगामा प्रखंड अध्यक्ष मदन महतो, मुन्ना झा, विधायक प्रतिनिधि जयशंकर ¨सह, महिला मोर्चा की रूबी देवी ने संयुक्त रूप से किया। इसके पूर्व गोड्डा विधायक ने नेटबॉल के मैदान में भूमि पूजन किया। भूमि पूजन के बाद सभी खिलाड़ियों का परिचय लिया। इस नेटबॉल प्रतियोगिता में महिला वर्ग की छह एवं बालक वर्ग के 10 टीम भाग ले रही है। रेफरी की भूमिका राष्ट्रीय खिलाड़ी मोनालिसा कुमारी निभा रही है। मौके पर विधायक अमित कुमार मंडल ने कहा कि किसी भी खेल में महिला पुरुष से आगे हैं चाहे वह फुटबॉल हो क्रिकेट हो, बैड¨मटन हो या नेटबॉल। पिपरा मैदान का सौभाग्य है कि राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी मोनालिसा कुमारी इस मैदान में आकर रेफरी की भूमिका निभा रही है।

मौके पर नेटबॉल संघ के सचिव गुंजन झा, नरेंद्र कुमार, रंजीत मोदी, भाजपा प्रखंड उपाध्यक्ष संजय मंडल, सिकंदर कुमार, हीरालाल महतो, बसंत कुमार, प्रमोद कुमार, दिलीप कुमार, नंदकिशोर आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी