शांतिपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील

थाना परिसर में शनिवार को थाना प्रभारी प्रेमचंद्र भगत की अध्यक्षता में समुदाय का मुहर्रम पर्व मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मनोज कुमार ने बारी-बारी से विभिन्न गांवों के समुदाय के लोगों से अखाड़ा संबंधी जानकारी लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Sep 2019 05:53 PM (IST) Updated:Sat, 07 Sep 2019 05:53 PM (IST)
शांतिपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील
शांतिपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील

ठाकुरगंगटी : थाना परिसर में शनिवार को थाना प्रभारी प्रेमचंद्र भगत की अध्यक्षता में मुहर्रम पर्व मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मनोज कुमार ने बारी-बारी से विभिन्न गांवों के समुदाय के लोगों से अखाड़ा संबंधी जानकारी ली। अखाड़ा लगाने की जगह, जुलूस का रूट आदि के बारे में भी सबों से पूछताछ की गई। वहीं इटवा ग्राम के निकट कर्बला तालाब पर कुछ ग्रामीणों द्वारा लगाए गए ईंट भट्ठे को हटाए जाने की मांग की गई । सभी लोग हर परिस्थिति में सछ्वाव पूर्ण एवं शांतिपूर्ण व्यवस्था में मुहर्रम का पर्व मनाएं और सब मिलकर हर संभव एक दूसरे का सहयोग करें। थाना प्रभारी प्रेमचंद्र भगत ने भी विभिन्न गांवों के इमामबाड़े और ताजिया निशाना स्थापित किया जाने वाला जगह के बारे में जानकारी लिया। बैठक में बसीर मंसूर नजूल मंसूर शहाबुद्दीन अंसारी शेख वाहिद कुर्बान अली कासमी जय कांत यादव मुनेश्वर प्रसाद मंडल एतवारी कुमार निराला डॉ उमेश प्रसाद साह गनौरी साह सतीश कुमार निराला धर्मेंद्र पासवान सहित प्रखंड थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के दोनों समुदाय के दर्जनों लोग बुद्धिजीवी विद्वत जन गणमान्य पंचायत प्रतिनिधि समाजसेवी आदि थे। गश्ती दलों को सक्रिय रहने का दिया निर्देश

मेहरमा : मुस्लिम समुदाय का मुहर्रम पर्व को ले विधि व्यवस्था को बनाए रखने हेतु प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों के लिए जिला द्वारा दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। प्रखंड कार्यालय से प्राप्त पत्र में मेहरमा एवं बलबड्डा थाना क्षेत्र के लिए विभिन्न पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिसमें मेहरमा सुरक्षित सह गश्ती दल में प्रखंड विकास पदाधिकारी मेहरमा सुरेंद्र उरांव व थाना प्रभारी ललित कुमार पांडे, पिरोजपुर में पुलिस अवर निरीक्षक दिलीप आदित्य एवं स्वच्छता विभाग, देवनचक में पुलिस केंद्र एवं विनोद कुमार सिंह प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मेहरमा, सिघाड़ी में सहायक अवर निरीक्षक ज्ञान भूषण तिग्गा, डॉ आसिफ अहमद भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी मेहरमा, सुखारी में सहायक अवर निरीक्षक सुबोध कुमार सिंह, गिरीश चंद्र प्रकाश श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, सुरनी एवं डोय में सहायक अवर निरीक्षक विका सेंद्र त्रिपाठी, मनोज कुमार सिंह कनीय अभियंता मेहरमा, कसबा में सहायक अवर निरीक्षक राजेंद्र कुजुर, किशोर कुमार सिन्हा प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी मेहरमा जबकि बलबड्डा थाना क्षेत्र में सुरक्षित सह गश्ती दल अंचलाधिकारी मेहरमा खगेन महतो ,थाना प्रभारी मोहन उरांव आदि शामिल रहेंगे।

chat bot
आपका साथी