राम मंदिर निर्माण को धन संग्रह अभियान तेज

जागरण टीम गोड्डा राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह को लेकर मकर सक्रांति पर जिला

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 12:58 AM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 12:58 AM (IST)
राम मंदिर निर्माण को धन संग्रह अभियान तेज
राम मंदिर निर्माण को धन संग्रह अभियान तेज

जागरण टीम, गोड्डा : राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह को लेकर मकर सक्रांति पर जिला मुख्यालय स्थित बड़ी काली मंदिर में बैठक हुई। इस दौरान जमा की गई राशि को भगवान श्री राम के चरणों में समर्पित किया गया।

प्रवक्ता शिवराम जायसवाल ने बताया कि संग्रह राशि प्रत्येक दिन बैंक खाते में भेजी जाएगी। नेतृत्व उमेश शर्मा ने किया एवं संचालन प्रकाश यादव ने किया। राशि दाताओं में प्रमुख रूप से प्रीतम कुमार गाड़िया ने 11,111 रुपये, युगल किशोर भगत ने 5,100 रुपये, दीप नारायण साह ने 5,051 रुपये, श्रवण अग्रवाल ने 5,100 रुपये सहयोग दिया। धन संग्रह को लेकर शहर के शेष वार्ड में भी जोर शोर से सभी सदस्य मुहिम चला रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिवराम जायसवाल, पवन कुमार झा , राजेश झा ,मोती सिन्हा नीरज, प्रेमजीत , मनी , बादल ,नागौरी , दिलीप परशुरामका आदि थे।

बसंतराय : गुरुवार को बसंतराय प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के प्रांगण में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव मेहता के नेतृत्व में बैठक आहूत की गई। यहां राम मंदिर निर्माण में सहयोग राशि देने का निर्णय लिया गया। इसमें प्रखंड की सभी पंचायतों से और पंचायत के सभी गांव से धनराशि एकत्रित करने पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। लोगों ने एक स्वर में मंदिर निर्माण को लेकर की जाने वाली धनराशि के एकत्रीकरण के संबंध में अपनी सहमति जताई और अधिक से अधिक धनराशि मंदिर निर्माण को भेजने का प्रयास करने का भी वादा किया। मौके पर मुरली पांडे, प्रमोद झा, गौतम झा,आदिप प्रसाद गुप्ता, सारिक खान, सीताराम खेतान, प्रह्लाद साह, सिकंदर पासवान, सोनू सिंह सहित दर्जनों बुद्धिजीवी शामिल थे।

chat bot
आपका साथी