परसपानी कांड के आरोपित के घर से मास्केट,कट्टा, कारतूस व तलवार बरामद

गोड्डा मुफस्सिल थाना अंतर्गत परसपानी दुर्गा टोला में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 07:35 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 07:35 PM (IST)
परसपानी कांड के आरोपित के घर से मास्केट,कट्टा, कारतूस व तलवार बरामद
परसपानी कांड के आरोपित के घर से मास्केट,कट्टा, कारतूस व तलवार बरामद

संवाद सहयोगी, गोड्डा : मुफस्सिल थाना अंतर्गत परसपानी दुर्गा टोला में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिस गिरफ्त में आए आरोपित किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे। इन अपराधियों के निशाने पर पुलिस समिति के अध्यक्ष चंचल महतो सहित कई अन्य लोग थे। पुलिस छापेमारी में रमेश महतो के घर से लोडेड मास्केट, एक देशी पिस्तौल, तलवार और गोली बरामद की गई है। इससे पहले विजयादशमी को दुकान से चंदा वसूली के दौरान पूजा समिति के अध्यक्ष चंचल महतो सहित अन्य पर रमेश महतो और उसके साथियों ने चाकूबाजी और गोलीबारी कर जख्मी कर दिया था। इस घटना में चंचल के पेट में चाकू लगी है। जिस कारण उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस घटना के दिन ही एक जिदा कारतूस, खोखा और चाकू बरामद किया था। साथ ही इस मामले में पुलिस ने चंचल महतो के बयान पर रमेश महतो समेत दर्जन भर लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की थी। इधर, मुफस्सिल थाना प्रभारी अरूण कुमार को इस बात का अहसास था कि जिस तरह से गोली व खोखा बरामद है। कहीं न कही और हथियार बदमाश ने इकट्ठा कर रखा होगा। पुलिस ने अपने सूत्र से इस बात का पता भी लगा लिया था। जिसके बाद रमेश के घर छापेमारी कर एक लोडेड मास्केट, देसी कट्टा, तलवार सहित अन्य हथियार बरामद किया है।

पुलिस मामले की तह तक जाने में जुटी

पुलिस को इस बात का भी पता लगाने जुटी है कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान बदमाश किस घटना को अंजाम देने के फिराक में थे। मिली जानकारी की मुताबिक रमेश की किसी बात को लेकर चंचल से दुश्मनी थी। यही कारण रहा कि दुर्गा पूजा के दशमी को दुकानदार से चंदा मांगने के दौरान विवाद में चंचल को चाकू मार दिया गया।

अब पुलिस ने हथियार बरामदगी के मामले में दूसरी प्राथमिकी दर्ज की है। जबकि पहली प्राथमिकी दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष चंचल महतो के बयान पर दर्ज की है। इस मामले में पुलिस ने अबतक सात लोगों को गिरफ्तार किया है। बाकी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। थाना प्रभारी अरूण कुमार ने कहा कि रमेश महतो के घर से अवैध दो हथियार, जिदा कारतूस सहित अन्य सामान मिले हैं। कहा कि जिस तरह से सामान बरामद हुआ है। पुलिस ने बताया कि जांच अभी चल रही है। हथियार बरामदगी मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जबकि एक प्राथमिकी दो दिन पूर्व घायल चंचल की पत्नी के बयान पर की गई थी।

chat bot
आपका साथी