सरकार की सदबुद्धि को किया किया यज्ञ

गोड्डा: पिछले 60 दिनों से विभिन्न मांगों को लेकर धरना पर बैठे मनरेगा कर्मियों ने शनिवार

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jan 2019 06:10 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jan 2019 06:10 PM (IST)
सरकार की सदबुद्धि को किया किया यज्ञ
सरकार की सदबुद्धि को किया किया यज्ञ

गोड्डा: पिछले 60 दिनों से विभिन्न मांगों को लेकर धरना पर बैठे मनरेगा कर्मियों ने शनिवार को सरकार की सदबुद्धि को लेकर शहीद स्मारक परिसर में यज्ञ किया। इस दौरान मनरेगा कर्मियों ने कहा कि मानदेय सहित अन्य मांगों को लेकर मनरेगा कर्मी पिछले दो माह से धरने पर बैठे हैं। सरकार उनकी मांगों को लेकर उदासीन रवैया अपना रही है। मनरेगा कर्मी सबसे कम मानदेय पर सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का संचालन सफलतापूर्वक कर रही है। कहा कि काम के अधिक बोझ व दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वाहन करने के बावजूद उनकी मांगों को नहीं सुना जा रहा है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। इसी को लेकर हवन का आयोजन किया गया है ताकि सरकार को इस दिशा में सदबुद्धि हो सके। इस अवसर पर अध्यक्ष व्यासदेव यादव, बीपीओ निशि कुमार, संजीव कुमार, पुरुषोत्तम कुमार, विकास कुमार मंडल, कुंजरमण झा, विवेकानंद विवेक, संजय कुमार, सत्यप्रकाश ठाकुर, हिमांशु ठाकुर, रौशन कुमार, सपन ठाकुर, अकरम, दीपक भारती, मनोवर, राजेन्द्र मरांडी आदि थे।

chat bot
आपका साथी