कुसमी को मिला बड़े बेटे का सहारा

गोड्डा : सदर प्रखंड की कन्हवारा पंचायत के हरिपुर गांव में चार बेटों की मां को आखिर घ

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 Jul 2018 02:16 AM (IST) Updated:Thu, 26 Jul 2018 02:16 AM (IST)
कुसमी को मिला बड़े बेटे का सहारा
कुसमी को मिला बड़े बेटे का सहारा

गोड्डा : सदर प्रखंड की कन्हवारा पंचायत के हरिपुर गांव में चार बेटों की मां को आखिर घर मिल गया। समाचार पत्रों में खबर छपने के बाद सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पहल की। इसके बाद बड़े बेटे ने अपनी वृद्ध मां को साथ रखने का निर्णय लिया।

सामाजिक कार्यकर्ताओं की पहल पर वृद्धा की आंखों से आंसू छलक आए। बड़ा बेटा राजेंद्र मां को अपने घर में ले आया। शौचालय में रखे सारे कपड़े व अन्य सामान भी हटा लिए। मालूम हो कि इस दौरान राजेंद्र का पोता ही विधवा कुसमी को खाना देता था। लोगों ने भी राजेंद्र की पहल की सराहना की। राजेद्र के चेहरे पर भी पश्चाताप की झलक थी। इस पहल में गांव के लोगों के अलावा युवा मनीष कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता वैभव विवेक ने की पहल की। मालूम हो कि मीडिया में आने के बाद इस मामले की काफी चर्चा हुई। इस कारण गांव के लोगों ने भी पहल की थी। पंचायत के मुखिया परमानंद साह भी गांव गये थे। देखना होगा कब तक बूढ़ी मां को बेटे का साथ मिल पाता है। दूसरी ओर मामले की जानकारी मिलने पर मुफस्सिल पुलिस भी हरिपुर गांव पहुंची। पंचायत के मुखिया से भी पुलिस ने संपर्क किया। थाना प्रभारी उमेश मोदी ने बताया कि गांव वालों की पहल पर बड़े बेटे ने मां को अपने पास रख लिया है। पुलिस मामले पर नजर रखे हुए है।

chat bot
आपका साथी