किसानों को दी योजनाओं की जानकारी

मेहरमा: प्रखंड सभागार में शुक्रवार को मुख्यमंत्री आशीर्वाद योजना व सुकन्या योजना के सफलता को लेकर एक

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jan 2019 05:04 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jan 2019 05:04 PM (IST)
किसानों को दी योजनाओं की जानकारी
किसानों को दी योजनाओं की जानकारी

मेहरमा: प्रखंड सभागार में शुक्रवार को मुख्यमंत्री आशीर्वाद योजना व सुकन्या योजना के सफलता को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी सुरेंद्र उरांव, बीस सूत्री अध्यक्ष श्याम सुंदर साह, उपाध्यक्ष बलराम कुशवाहा,अंचलाधिकारी खगेन महतो व अन्य के द्वारा कार्यशाला में उपस्थित ग्राम प्रधान, राजस्व कर्मचारी, पंचायत सचिव व शिक्षकों को दोनों योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। बीस सूत्री अध्यक्ष श्यामसुंदर सुंदर साह ने कहा कि सुखाड़ को लेकर मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री आशीर्वाद कृषि योजना चलाई गई है। इसके तहत किसानों को खरीफ फसल के लिए प्रति एकड़ पांच हजार रुपये की दर से कृषि निवेश के लिए राशि उपलब्ध कराई जाएगी। प्रखंड विकास पदाधिकारी सुरेंद्र उरांव ने प्रपत्र ए - बी - सी में किसानों से आवेदन प्राप्त करने व उसे 21 जनवरी तक सभी राजस्व गांव में रैयत समन्वय समिति का गठन कर प्रतिवेदन 23 जनवरी तक कार्यालय में समर्पित करने का निर्देश दिया। कहा कि प्रत्येक राजस्व ग्राम में पांच सदस्यीय रैयत समन्वय समिति का गठन किया जाना है। इसे लेकर प्रखंड कर्मी पंचायत सचिव राजस्व कर्मचारी शिक्षक व अन्य को पर्यवेक्षक तथा प्रखंड के वरीय पदाधिकारी को नोडल कर्मी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है। रैयत समन्वय समिति के गठन में मुखिया,ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। इस योजना में कोई भी कृषक छूटे नहीं इस पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई। इस अवसर पर प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी किशोर कुमार, प्रधान संघ के अध्यक्ष निर्मल पोद्दार, पंचायत सचिव अजय जयसवाल, निरंजन कुमार, सहित कनीय अभियंता, शिक्षक व अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी