किसानों को दी आय दोगुणी करने की जानकारी

प्रखंड के चतरा पंचायत के अमदुम्मा गांव में किसानों की आय दोगुनी करने को लेकर लोक कल्याण संस्था के बैनर तले दो दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन गुरुवार को किया गया ।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 12 Sep 2019 06:48 PM (IST) Updated:Fri, 13 Sep 2019 07:02 AM (IST)
किसानों को दी आय दोगुणी करने की जानकारी
किसानों को दी आय दोगुणी करने की जानकारी

पौड़ैयाहाट : प्रखंड की चतरा पंचायत के अमदुम्मा गांव में किसानों की आय दोगुनी करने को लेकर लोक कल्याण संस्था के बैनर तले दो दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन गुरुवार को किया गया। कार्यशाला में 30 किसान व पंचायत विकास दल के सदस्य गण शामिल हुए। जिला संयोजक सोनू कुमार ने पंचायत के विकास के लिए सभी उपस्थित किसानों की आय दोगुनी करने के लिए बहुत सी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। केराकुरा में बोरा बांध का निर्माण जल्द शुरू करने की बात कही गई। वहीं पलामू के जोहार मेहता ने किसानों से सिचाई सुविधा के बारे में विस्तार से चर्चा की। किस प्रकार कम पानी में व्यवसायिक खेती व नगदी फसल का उत्पादन हो, उसमें कृषि विज्ञान केंद्र क्या-क्या लाभ दे सकता है, आदि पर विस्तार से बताया गया। कृषि के क्षेत्र में जो की योजना किसानों के लिए चल रही है, उसकी जानकारी दी गई। वर्मी कंपोस्ट, जैविक खेती, कृषि कार्य में महिलाओं की भागीदारी के अतिरिक्त बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सुकन्या योजना ग्राम सभा के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति को कैसे मिले। समाज के लोगो का सोच कैसे बदले और भी बहुत सारी योजनाओं पर चर्चा की। वहीं संस्था के निदेशक संजीव कुमार भगत,प्रिया कुमारी ,ज्योति मंराडी किसान विष्णु राय,रामदेव राय,आशा देवी विश्वनाथ राय, हीरालाल राय सहित दर्जनों किसान उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी