भाजपा सरकार किसान व मजदूर विरोधी : प्रदीप

संवाद सहयोगी, पोड़ैयाहाट : घेरा डाला डेरा डालो कार्यक्रम के तहत मंगलवार को प्रखंड पर धरना दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Sep 2018 08:11 PM (IST) Updated:Tue, 11 Sep 2018 08:11 PM (IST)
भाजपा सरकार किसान व मजदूर विरोधी : प्रदीप
भाजपा सरकार किसान व मजदूर विरोधी : प्रदीप

संवाद सहयोगी, पोड़ैयाहाट : घेरा डाला डेरा डालो कार्यक्रम के तहत मंगलवार को प्रखंड परिसर मैदान में झारखंड विकास महिला मोर्चा ने धरना-प्रदर्शन किया। इसमें सैकड़ों महिलाएं शामिल हुईं। विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब, किसान व मजदूर विरोधी है।

कहा कि सैकड़ों महिलाओं को वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रही है। प्रधानमंत्री आवास का लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है। सभी को 15 दिन के अंदर वृद्धा पेंशन एवं प्रधानमंत्री आवास का लाभ नहीं मिला तो भूख हड़ताल की जाएगी । गरीबों की बात वे विधानसभा में उठाते रहे हैं लेकिन सरकार उसे सुनती ही नहीं है। गरीबों के लिए लड़ाई लड़ी जिसके कारण पांच माह तक जेल में रहना पड़ा। पांच साल भी जेल में रहना पड़ा तो वे पीछे नहीं हटेंगे। यह सरकार सरकारी स्कूल बंद कर रही है ताकि यहां के गरीब बच्चे पढ़ नहीं सकें। अब सरकार स्वयं शराब बेच रही है। इससे सबसे ज्यादा प्रभावित यहां की गरीब महिलाएं होती हैं। उन्हें प्रताड़ित किया जाता है। शराब पीकर लोग दुर्घटनाओं का शिकार होते हैं। राज्य में पूर्ण शराबबंदी होनी चाहिए।

महिलाओं को किया जा रहा प्रताड़ित : मुख्य अतिथि प्रदेश महिला अध्यक्ष शोभा यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव के समय में जो सब्जबाग दिखाया था उसे पूरा करना तो दूर, उल्टे महिलाओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। वृद्धा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास के लिए जो महिलाएं व अन्य लोग प्रखंड में जाते हैं उनसे दु‌र्व्यवहार किया जाता है। पदाधिकारियों द्वारा प्रताड़ित किया जाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा के 4.15 साल की सरकार में न तो बच्चों को नौकरी मिली न ही बैंक में रुपये आए। महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। शुभा यादव के नेतृत्व में बीडीओ कंचन ¨सह एवं सीओ विजय कुमार को मांग पत्र सौंपा गया। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बेनु चौबे, पुतुल देवी, फूल कुमारी, अर्चना देवी आदि थीं। सभा को गोड्डा लोकसभा प्रभारी विजय तिवारी, बिटिया हेंब्रम, चंपा देवी, ¨पकी देवी, अजय शर्मा, मनोज यादव, जोसेफ बेसरा थे। संचालन अर्चना देवी व धन्यवाद ज्ञापन सीताराम मुखिया ने किया।

प्रमुख मांगें

1. पेंशन से वंचित सभी वृद्धा, विधवा, दिव्यांग को पेंशन मिले।

2. जरूरतमंद बेघरों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिले।

3. बंद किए सभी विद्यालयों को फिर से चालू किया जाए।

4 .राशन कार्ड की अनियमितताओं को दूर किया जाए। सभी को राशन कार्ड मिले।

5. रसोई गैस एवं केरोसिन की कीमत आधी की जाए।

6. किसानों का कर्ज माफ किया जाए।

7. हटाई गई रसोइया एवं संयोजिका को बहाल कर मानदेय दें।

chat bot
आपका साथी