Jharkhand News: सांसद निशिकांत दुबे के ट्विट पर कांग्रेस विधायक दीपिका का रिएक्शन, कहा- झूठ बोलकर जनता को भ्रमित कर रहे सांसद

Jharkhand News सांसद निशिकांत दुबे के ट्विट पर रिएक्शन देते हुए कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय ने कहा है कि सांसद झूंठ बोल रहे हैं। कहा है कि केंद्र की ओर से राज्य सरकार को किसी प्रकार का कोई आवंटन प्राप्त नहीं हुआ है।

By Ravi Kant SinghEdited By: Publish:Wed, 21 Sep 2022 08:03 PM (IST) Updated:Wed, 21 Sep 2022 08:06 PM (IST)
Jharkhand News: सांसद निशिकांत दुबे के ट्विट पर कांग्रेस विधायक दीपिका का रिएक्शन, कहा- झूठ बोलकर जनता को भ्रमित कर रहे सांसद
Jharkhand News: सांसद निशिकांत दुबे के ट्विट पर कांग्रेस विधायक दीपिका का रिएक्शन : जागरण

गोड्डा, जागरण टीम: विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने कहा है कि सांसद निशिकांत दुबे झूठ बोल रहे हैं कि मेहरमा के पिरोजपुर-बाराहाट के नजदीक एनएच 133 की जर्जर सड़क की मरम्मत के लिए भारत सरकार की ओर से झारखंड सरकार को राशि दी गई है। कहा है कि केंद्र की ओर से राज्य सरकार को किसी प्रकार का कोई आवंटन प्राप्त नहीं हुआ है। पथ निर्माण विभाग, झारखंड द्वारा राज्य निधि से गड्ढे भरने का कार्य प्रारंभ किया गया है। केंद्र सरकार द्वारा राशि आवंटन की मौखिक जानकारी से बात नहीं बनेगी। झूठी बात बताने के लिए सांसद को जनता से माफी मांगनी चाहिए।

इस पथ के रखरखाव हेतु भारत सरकार द्वारा झारखण्ड सरकार को किसी प्रकार का आवंटन प्राप्त नहींहै। सचिव,पथनिर्माण विभाग,झारखण्ड द्वारा राज्यनिधि से गड्ढे भरने का कार्य प्रारंभ किया गया है।केंद्रसरकार द्वारा राशि आवंटन की मौखिक जानकारी से बात नहीं बनेगी @nishikant_dubey @nitin_gadkari pic.twitter.com/JADf9shw4q— Dipika Pandey Singh (@DipikaPS) September 21, 2022

गोड्डा की जनता को सुविधा प्रदान करने के मुद्दे पर गलतबयानी कर आरोप-प्रत्यारोप करना ठीक बात नहीं है। समस्या के समाधान की दिशा में प्रयास होना चाहिए। जनता ने सांसद का मुकुट पहनाया है तो उसका सम्मान करें।

विधायक ने कहा कि मुकुट का बोझ सिर से अधिक आत्मा पर होता है। कहा कि अगर केंद्र सरकार ने आवंटन दिया था तो सांसद क्यों नहीं आगे बढ़कर कार्य को गति प्रदान किए। क्षेत्र में रहकर जनता का सामना तो कीजिए। लोग कितनी इद्दक करते हैं सब पता चल जाएगा।

विधायक यहां भी नहीं रुकीं। कहा कि अडानी का पावर प्लांट लगवाकर बिजली बांग्लादेश भेजने की तैयारी में हैं आप, लेकिन गोड्डा ख़ास कर महागामा की जनता की फिक्र नहीं। एक अदद सड़क की ही मांग की थी जनता ने, उसका भी अनादर कर दिया आपने।

chat bot
आपका साथी