ऑटो की टक्कर से महिला की हालत गंभीर

संवाद सहयोगी मेहरमा स्थानीय चौक के निकट सड़क पार कर रही एक महिला को तेज रफ्तार स

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Apr 2019 08:06 PM (IST) Updated:Fri, 05 Apr 2019 06:34 AM (IST)
ऑटो की टक्कर से महिला की हालत गंभीर
ऑटो की टक्कर से महिला की हालत गंभीर

संवाद सहयोगी, मेहरमा : स्थानीय चौक के निकट सड़क पार कर रही एक महिला को तेज रफ्तार से आ रहे ऑटो ने ठोकर मार दी। इससे महिला जख्मी होकर सड़क पर गिर पड़ी। इस दौरान ऑटो चालक ने ही महिला को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। महिला की चिताजनक हालत देखते ही वह वहां से फरार हो गया। महिला का इलाज जारी है। समाचार भेजे जाने तक महिला के बारे में कुछ भी पता नहीं चल पाया था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इलाज कर रहे डॉक्टर पंकज कुमार ने बताया कि महिला के सिर व पैर में गंभीर चोट है। पुलिस महिला के घर के बारे में पता लगाने का प्रयास कर रही है।

chat bot
आपका साथी