ट्रैक्टर के धक्के से महिला घायल, चालक गिरफ्तार

हनवारा : थाना क्षेत्र के रामकोल गांव में रविवार दोपहर तेज गति से आ रहे एक ट्रैक्टर की चपेट में आने स

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Mar 2018 06:06 PM (IST) Updated:Sun, 18 Mar 2018 06:06 PM (IST)
ट्रैक्टर के धक्के से महिला घायल, चालक गिरफ्तार
ट्रैक्टर के धक्के से महिला घायल, चालक गिरफ्तार

हनवारा : थाना क्षेत्र के रामकोल गांव में रविवार दोपहर तेज गति से आ रहे एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से मो. फारूक की पत्नी बीबी खैरुन निशा गंभीर रूप से घायल हो गई। ट्रैक्टर गेरुआ नदी से आ रहा था। चालक ने गांव में वाहन से नियंत्रण खो दिया जिससे महिला को धक्का लग गया। घायल महिला को ग्रामीण आनन-फानन में निजी वाहन से महागामा अस्पताल ले गए। इसकी सूचना चौकीदार ने स्थानीय पुलिस को दी। हनवारा थाना के एएसआइ सागर मंडल पहुंचे और ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया। वाहन को ग्रामीणों ने नहीं जब्त करने दिया।

ग्रामीणों का कहना था कि जब तक उक्त महिला का इलाज सही तरीके से नहीं हो जाता है तब तक वाहन को पुलिस के हवाले नहीं करेंगे। बीबी खैरुन निशा के एक पैर एवं कमर में गंभीर चोट आई है जिससे वह बेहोश हो गई थी। ट्रैक्टर को जब्त करने की कोशिश में जुटी पुलिस व ग्रामीणों के बीच कई बार कहासुनी भी हुई। ग्रामीण काफी आक्रोशित थे। बताया कि इस सड़क से बालू लदा वाहन काफी तेज गति से गुजरता है। यह गाड़ी भी बालू डंप करके आ रही थी। गांव की आबादी काफी घनी है लेकिन चालक वाहन की स्पीड कम नहीं करता है। इससे अनहोनी हो जाती है। गाड़ी नरोत्तमपुर के अभय कुमार की बताई गई है।

chat bot
आपका साथी