औद्योगिकीकरण से होता है विकास : सांसद

संवाद सहयोगी, पोड़ैयाहाट : बासुकीनाथ धाम के लिए जाने वाले कांवरिया मार्ग पर सेवा के लिए लगे शिविर में कई सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Aug 2018 05:13 PM (IST) Updated:Sun, 05 Aug 2018 05:13 PM (IST)
औद्योगिकीकरण से होता है विकास : सांसद
औद्योगिकीकरण से होता है विकास : सांसद

संवाद सहयोगी, पोड़ैयाहाट : बासुकीनाथ धाम के लिए जाने वाले कांवरिया मार्ग पर स्थित गोड्डा जिले के एक मात्र तिलाटांड स्थित शिव शक्ति धाम कांवरिया शिविर का उद्घाटन शनिवार शाम सांसद डॉ. निशिकांत दूबे ने किया। सांसद ने कहा कि औद्योगिकीरण से विकास होता है। अडाणी कंपनी द्वारा सीएसआर के तहत किए जा रहे कार्य हमारे सामने है। सावन में सुल्तानगंज से बाबा बासुकीनाथ को जलार्पण करने जानेवाले हजारों श्रद्धालु यहा रुकते हैं। यहां पर शिव शक्ति धाम के संचालक प्रत्येक वर्ष शिविर लगाते हैं। इस बार सीएसआर के तहत अडाणी फाउंडेशन की ओर से इस शिवर में स्थायी तौर पर कांवरियों के लिए कुछ सुवधाओं की व्यवस्था की गई है।

कहा कि उनके बैठने व आराम करने के लिए प्लेटफॉर्म, एक छोटा संपर्क मार्ग, किचन शेड, स्नानागार के साथ शौचालय का निर्माण कराया गया है। तिलाटांड हंसडीहा से भागलपुर जाने के रास्ते में मुख्य मार्ग पर स्थित है, जो गोड्डा जिले में आता है। यहां पहली बार साल 1981 में सेवा की शुरुआत हुई थी। शिव शक्ति धाम के अध्यक्ष मनोज साह, सचिव बद्रीनाथ, अशोक साह, शिव शक्ति धाम के मीडिया प्रभारी रविशंकर प्रसाद, संजय साह, अनिल साह, भागलपुर नगर के बीजेपी उपाध्यक्ष संतोष कुमार, विजय साह उर्फ पप्पू आदि ने कहा कि सांसद की प्रेरणा से इन सुविधाओं की व्यवस्था हुई है। इससे कांवरियों को बहुत आराम पहुंचेगा। अडाणी फाउंडेशन के प्रति भी धन्यवाद ज्ञापित किया। पोड़ैयाहाट के पूर्व विधायक प्रशांत कुमार, बीजेपी नेता देवेंद्र ¨सह, नरेंद्र चौबे, कृष्ण कन्हैया, शिवेश वर्मा, सुमन श्यामानंद वत्स थे।

chat bot
आपका साथी