वाहन पलटने से आधा दर्जन लोग घायल

ललमटिया : महागामा-ललमटिया मुख्य मार्ग पर दियाजोरी सिदो-कान्हु चौक के समीप सवारी गाड़ी पलट गयी। जिसमें

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Jun 2018 04:07 PM (IST) Updated:Sat, 09 Jun 2018 04:07 PM (IST)
वाहन पलटने से आधा दर्जन लोग घायल
वाहन पलटने से आधा दर्जन लोग घायल

ललमटिया : महागामा-ललमटिया मुख्य मार्ग पर दियाजोरी सिदो-कान्हु चौक के समीप सवारी गाड़ी पलट गयी। जिसमें सवार छह यात्री घायल हो गए। घटना शनिवार सुबह दस बजे की है। वाहन में 25 से 30 लोग सवार थे। सभी डुमरिया हरकटा से बोआरीजोर हिजरी तिलक कार्यक्रम के लिए जा रहे थे। अचानक दियाजोरी के सिदो-कान्हु चौक के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गयी। स्थानीय लोगों ने घायलों को महागामा अस्पताल पहुंचाया और मामले की सूचना पुलिस को दी। घायलों में चार की हालत गंभीर है। इन लोगों को बेहतर इलाज के लिए गोड्डा रेफर किया गया। घटनास्थल पर पूर्व विधायक लोबिन हेम्ब्रम भी पहुंचे और लोगों को बेहतर इलाज की व्यवस्था की। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

chat bot
आपका साथी