भारी वर्षापात के कारण चीनाढ़ाब में कई घर ध्वस्त

लगातार हो रही बारिश के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जगह- जगह मिट्टी व फूस का घर जल जमाव के कारण परेशानी हो रहे हैं। इस कारण गरीबों को सिर छिपाने की

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 07:57 PM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 05:07 AM (IST)
भारी वर्षापात के कारण चीनाढ़ाब में कई घर ध्वस्त
भारी वर्षापात के कारण चीनाढ़ाब में कई घर ध्वस्त

संस, गोड्डा : लगातार हो रही बारिश के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जगह- जगह मिट्टी व फूस का घर जल जमाव के कारण परेशानी हो रहे हैं। इस कारण गरीबों को सिर छिपाने की समस्या उत्पन्न हो गई है। सदर प्रखंड की गायछंद पंचायत क्षेत्र की चिनाढ़ाब में बारिश के दौरान जल जमाव होने से मिट्टी, फूस व खपरैल के कई घरों को क्षति हुई है। इस करण वे लोग किसी तरह प्लास्टिक व खजूर के पत्तों का सहारा लेकर रहने को विवश हैं। गांव के ही अनिता देवी पति अरविद मिर्धा, प्रमिला देवी, पति दीपनारायण मिर्धा, दारद अंसारी, बसरत अंसारी आदि ने बताया कि वे लोग पूर्वजों के बनाये मिट्टी के मकान में ही रह रहे हैं। इसपर फूल व कहीं-कहीं खपरैल की छावनी है। सरकारी योजना से आवास का लाभ नहीं मिलने के कारण वे लोग किसी तरह इसी घर में रहते हैं। इस बार अधिक वर्षापात होने के कारण जगह-जगह जल जमाव हो गया। परिणाम स्वरूप घर की दिवाल ध्वस्त हो गयी। इस कारण वे लोग परेशानी में पड़ गये। फिलहाल किसी तरह वे लोग प्लास्टिक से ढंक कर रह रहे हैं। इस संबंध में कई बार स्थानीय प्रतिनिधियों को भी इस संबंध में कई बार जानकारी दी गई लेकिन कोई सकारात्मक पहल नहीं की जा सकी। पीएलभी मंजरी बीबी व गुलाम अंसारी को भी इसकी जानकारी दी गयी है। उन्होंने जिला व प्रखंड प्रशासन से प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ सुनिश्चित कराने की मांग की है। वर्जन : वर्षा में ध्वस्त हुए घरों की जानकारी ले रहे हैं। इसकी सृूची को प्रखंड भेजकर आवश्यक लाभ दिलाया जायेगा। आवास योजना का लाभ सूची के अनुसार सुनिश्चित कराया जा रहा है।

सुशील मोदी, प्रमुख सदर प्रखंड गोड्डा

chat bot
आपका साथी