केंद्रीय रेल यात्री संघ ने डालसा को सौंपे कोरोना सुरक्षा किट

संवाद सहयोगी गोड्डा केंद्रीय रेल यात्री संघ ने शुक्रवार को गोड्डा जिला विधिक सेवा प्र

By JagranEdited By: Publish:Fri, 04 Jun 2021 06:26 PM (IST) Updated:Fri, 04 Jun 2021 06:26 PM (IST)
केंद्रीय रेल यात्री संघ ने डालसा को सौंपे कोरोना सुरक्षा किट
केंद्रीय रेल यात्री संघ ने डालसा को सौंपे कोरोना सुरक्षा किट

संवाद सहयोगी, गोड्डा : केंद्रीय रेल यात्री संघ ने शुक्रवार को गोड्डा जिला विधिक सेवा प्राधिकार को कोरोना सुरक्षा किट सौंपे। यात्री संघ के केंद्रीय अध्यक्ष विष्णु खेतान के नेतृत्व में एक दल गोड्डा जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में पहुंचा और वार रूम में आयोजित एक कार्यक्रम में मास्क, सैनिटाइजर और पीपीई किट आदि डालसा सचिव सह सीजेएम संजय कुमार सिंह को सौंपा। ये सामान विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से पहाड़िया, संताल और दूसरे गरीब लोगों तक पहुंचाए जाएंगे। इस मौके पर सीजेएम संजय कुमार सिंह ने रेल यात्री संघ के कामकाज की सराहना की।

संस्था के द्वारा संपूर्ण भारत वर्ष में आरपीएफ, जीआरपी के माध्यम से नशा खुरानी गिरोह के खिलाफ तथा सभी राज्यों में सड़क सुरक्षा को लेकर निश्शुल्क हेलमेट वितरण भी किया जाता है. रेल यात्री संघ के अध्यक्ष विष्णु खेतान ने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों को सहयोग करना सरकार के अलावा आम लोगों की भी जिम्मेवारी है. इसी लक्ष्य से रेल यात्री संघ झारखंड और बिहार राज्य के वंचित तबके के लोगों के बीच कोरोना राहत अभियान चला रहा है. इसके तहत निश्शुल्क ऑक्सीजन सेवा भी जरूरतमंदों तक पहुंचाई जा रही है. गोड्डा के कार्यक्रम में रेल यात्री संघ से जुड़े युवा कार्यकर्ता नितिन कुमार, मारुति नंदन ,मोहम्मद औरंगजेब एवं सुमित कुमार आदि उपस्थित थे। इससे पहले भी केंद्रीय रेल यात्री संघ की ओर से जिले में जन कल्याण के कई कार्य किए गए हैं। इसमें चाइल्ड ट्रेफेकिग के मामले में कई परिवार को संघ की ओर से काफी मदद मिली है.

chat bot
आपका साथी