शहर के सभी वार्डो में हो रहा खाद्यान्न वितरण

अनाज नहीं मिलना चाहिए। जहां से शिकायत आयेगी नियम संगत कार्रवाई की जायेगी। यह आवश्यक सेवा है गंभीरता कार्य करने की जरूरत है ताकि सभी को तत्काल को राहत मिल सके। वही दूसरी ओर वार्ड नंबर 6

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Apr 2020 07:31 PM (IST) Updated:Mon, 06 Apr 2020 06:16 AM (IST)
शहर के सभी वार्डो में हो रहा खाद्यान्न वितरण
शहर के सभी वार्डो में हो रहा खाद्यान्न वितरण

संवाद सहयोगी, गोड्डा: नगर परिषद ने शहर के वार्डों में जरूरतमंदों को कोरोना के लॉकडाउन को लेकर वार्ड पार्षद के माध्यम से अनाज उपलब्ध कराया है। यह अनाज वैसे लाभुकों को दिया जाना है जिनके पास राशन कार्ड नहीं है लेकिन राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन किया गया है। लेकिन रिक्ति के अभाव में कार्ड निर्गत नहीं हो पाया है। ऐसे परिवार को 10-10 किलो अनाज वार्ड पार्षद के माध्यम से वितरित किया जाना है। इसकी शुरूआत कर दी गई है। सभी को लाभुक सूची व अनाज उपलब्ध करा दिया गया है। तीन वार्ड में अबतक उठाव नहीं हो पाया है। वही नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव कुमार मिश्रा से सभी वार्ड पार्षद से कहा कि सभी अपने-अपने क्षेत्र के चिन्हित लाभुक को तत्काल 10-10 किग्रा अनाज उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। सभी वार्ड में 876 लाभुक को खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाना है।

इसके साथ ही सभी को निर्देश भी दिया गया है किसी भी लाभुक को दस किलो से कम अनाज नहीं मिलना चाहिए। जहां से शिकायत आयेगी नियम संगत कार्रवाई की जायेगी। यह आवश्यक सेवा है गंभीरता कार्य करने की जरूरत है ताकि सभी को तत्काल को राहत मिल सके। वही दूसरी ओर वार्ड नंबर 6,8 व 10 के पार्षद ने अनाज का उठाव नहीं किया है अन्य सभी वार्ड लेकर जा चुके है। सभी वाहन को आज नगर परिषद अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार, उपाध्यक्ष वेणु चौबे कार्यपालक पदाधिकारी राजीव कुमार मिश्रा मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी