प्रशासन ने बढ़ायी सख्ती, शहर में बनाए गए 10 चेकपोस्ट

गोड्डा जिला मुख्यालय सहित आसपास के इलाकों में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बाद जिला प्रशा

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 08:53 PM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2020 07:17 AM (IST)
प्रशासन ने बढ़ायी सख्ती, शहर में बनाए गए  10 चेकपोस्ट
प्रशासन ने बढ़ायी सख्ती, शहर में बनाए गए 10 चेकपोस्ट

गोड्डा : जिला मुख्यालय सहित आसपास के इलाकों में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बाद जिला प्रशासन ने भी सख्ती बढ़ा दी है। शारीरिक दूरी के अनुपालन व बगैर मास्क के चलने पर कार्रवाई के लिए शहर में दंडाधिकारी के साथ 10 चेकपोस्ट बनाये गए हैं। एसपी वाईएस रमेश के निर्देश पर 10 अस्थायी चेकपोस्ट पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है। जहां चेकपोस्ट बनाये गये हैं, उनमें सरकंडा चौक, नहर चौक, कारगिल चौक, गोढ़ी चौक, सत्संग नगर, रौतारा चौक आदि शामिल है। यहां सुबह सात बजे से दस बजे तक व शाम पांच बजे से सात बजे तक जांच अभियान चलाया जायेगा। वाहनों पर शारीरिक दूरी का अनुपालन न करने वाले व बगैर मास्क के चलनेवालों से जुर्माना वसूला जायेगा। नगर निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि शहर में 10 चेकपोस्ट बनाकर जांच अभियान चलाया जा रहा है। नियम तोड़नेवाले के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी