कोरोना मरीज मिलने के बाद सीएचपी सील

पोडै़याहाट प्रखंड मुख्यालय के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित पुराने बाजार में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद संक्रमित क्षेत्र को सील किया गया। साथ ही लोगों को कोई असुविधा नहीं हो इसका भी ख्याल रखा गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य दरवाजे को सील कर दिया गया है। जो भी मरीज अपने किसी काम से अस्पताल पहुंचते हैं तो उन्हें सीधे गोड्डा चले जाने का निर्देश दिया जाता है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंदर 10

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Jul 2020 06:37 PM (IST) Updated:Wed, 22 Jul 2020 06:37 PM (IST)
कोरोना मरीज मिलने के बाद सीएचपी सील
कोरोना मरीज मिलने के बाद सीएचपी सील

पोडै़याहाट : पोडै़याहाट प्रखंड मुख्यालय के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित पुराने बाजार में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद संक्रमित क्षेत्र को सील कर दिया गया। साथ ही लोगों को कोई असुविधा नहीं हो इसका भी ख्याल रखा गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य दरवाजे को सील कर दिया गया है, जो भी मरीज अपने किसी काम से अस्पताल पहुंचते हैं तो उन्हें सीधे गोड्डा चले जाने का निर्देश दिया जाता है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंदर 108 एंबुलेंस सेवा बंद कर दी गई है। क्योंकि 108 के ड्राइवर भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। मंगलवार को जिले में 32 कोरोना वायरस की पुष्टि के बाद पोडै़याहाट में 8 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि की गई जिसमें 3 स्वास्थ्य केंद्र के ही कर्मचारी हैं। शेष पांच में से कुछ गोड्डा पोड़ैयाहाट मुख्य मार्ग के हैं। तो कुछ पुराना बाजार के हैं ।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तीन कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए हैं उसके बाद फिर पूरी स्वास्थ्य महकमा में हड़कंप मचा हुआ है।

पूरे बाजार को किया गया सेनीटाइज : पोडै़याहाट के कंटेनमेंट जोन एवं सील किए गए क्षेत्र को सैनिटाइज किया गया। इसके लिए गोड्डा से सैनिटाइजर गाड़ी आई है और इन क्षेत्रों में छिड़काव किया गया। इधर थाना प्रभारी शैलेंद्र ठाकुर एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी कंचन सिंह ने कंटेनमेंट जोन का निरीक्षण किया। लोगों को घर में रहने और सुरक्षित रहने का निर्देश दिया। ध्वनि विस्तारक यंत्र से धारा 144 लागू करने की जानकारी देते हुए सैनिटाइजर, मास्किग एवं डिस्टेंसिग का अनुपालन करने का निर्देश दिया गया।

chat bot
आपका साथी