बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर हुई चर्चा

गोड्डा : भाजपा मिशन 2019 के तहत नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने की कवायद के तहत

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Nov 2018 06:07 PM (IST) Updated:Fri, 16 Nov 2018 06:07 PM (IST)
बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर हुई चर्चा
बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर हुई चर्चा

गोड्डा : भाजपा मिशन 2019 के तहत नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने की कवायद के तहत शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश झा की अध्यक्षता में मंडल प्रभारी व विधानसभा प्रभारियों की बैठक हुई। इस दौरान संगठन व बूथ कमेटी को सशक्त बनाने को लेकर विस्तृत विचार विमर्श किया गया। जिलाध्यक्ष राजेश झा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित साह के रांची आगमन से पूर्व सांगठनिक कार्य को पूरा करा लिया जायेगा। इसके लिए सभी मंच को क्रियाशील किया जा रहा है। कहा कि भाजपा प्रत्येक शक्ति केन्द्र में बूथ अध्यक्ष, सदस्यता प्रमुख, पीएलए एवं लाभाíथयों के प्रमुख की नियुक्ति करेगी। इसके लिए विधानसभा संयोजक, मंडल अध्यक्ष व मंडल कार्यसमिति मिलकर संगठन तैयार करेगी। रांची स्थित बिरसा- मुंडा केन्द्रीय कारागार में बिरसा- मुंडा, फूलो-झानो, सिद्धो - कान्हू सहित अन्य वीर सपूतों की विशाल प्रतिमा लगायी जा रही है। इसके लिए जाहेर थान, मांझी थान व शहीदों के घर की मिट्टी को संग्रहित कर रांची भेजा जायेगा। हमें मानकी, मांझी हड़ाम, प्रधान, मुखिया सहित समाज के प्रमुख व मुखिया मुख्य रूप से भाग लेंगे। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मीहिर महतो, किसान मोर्चा अध्यक्ष कौशल किशोर मिश्रा, डांडै मंडल के महामंत्री श्याम जायसवाल, पोड़ैयाहाट विधानसभा संयोजक गजाधर ¨सह, गोपाल जायसवाल, बसंतराय मंडल प्रभारी प्रदीप शर्मा, पर्यटन प्रकोष्ठ के सह संयोजक प्रदीप विद्यार्थी आदि थे।

chat bot
आपका साथी