चक्रवात से बदला मौसम का मिजाज, किसानों में खुशी

चक्रवाती वर्षा से जिला में बदला मौसम का मिजाज

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 Sep 2019 07:05 PM (IST) Updated:Sat, 28 Sep 2019 07:05 PM (IST)
चक्रवात से बदला मौसम का मिजाज, किसानों में खुशी
चक्रवात से बदला मौसम का मिजाज, किसानों में खुशी

गोड्डा: जिले में पूरे खरीफ मौसम में किसान व आमलोग वर्षा के लिए तरस गये। मानसून ने जाते जाते चक्रवाती प्रभाव से इस वर्ष का सबसे अधिक वर्षा सितंबर में दिया है। जहां पिछले दो दिन में ही लगभग 50 मिली मीटर वर्षा रिकार्ड की गयी है। जिसमें पथरगामा प्रखंड बीते चौबीस घंटा मे सबसे अधिक 80 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गयी है। किसान को इस बात का भी मलाल रहा कि यह चक्रवाती वर्षा अगर माह भर पूर्व बरसी होती हो शायद खरीफ फसल का नजारा और किसानों का उत्साह कुछ अलग ही होता। खुशी इस बात है अब कम से कम वर्षा के बाद जहां खेतों में पानी जमा होने नमी आयी है वही पूरी तरह से नीचे जा रहे ग्राउंड वाटर लेबल चार्ज हुआ है दो दिन वर्षा में जलग्रहण क्षेत्र में भी पानी आया है। जिसका फायदा अब किसानों को आनेवाले रबी मौसम में मिल सकता है। वही जहां जहां पर किसानों धान कि फसल की बुआई की थी वहां पर वर्षा से फायदा हुआ है। दो दिन वर्षा से मौसम में भी बदलाव आया है जहां लोगों को भीषण गर्मी व उमस से राहत मिली है व ठंड का हल्का अहसास भी हो रहा है। दूसरी ओर हो रही वर्षा कम वर्षा के मामले में राज्य में पहले स्थान पर चल रहे गोड्डा जिला अब दूसरे पायदान पर आ गया है। आज से हथिया नक्षत्र भी शुरू हो चुका है। मौसम केन्द्र रांची के जारी रिपोर्ट में एक जून से इस वर्ष 28 सितंबर तक पहली बार गोड्डा जिला कम वर्षा वाले जिला में दूसरे स्थान पर आ गया है जबकि अब गढ़वा पहले स्थान पर आ गया है व पाकुड़ राज्य में तीसरे पायदान पर है। एक जून से सितंबर में अब तक का जिला का सामान्य वर्षापात 948.7 है जहां अबतक 445.5 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गयी है।

-----------

दक्षिण उत्तर प्रदेश से लेकर झारखंड व पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक निम्न दवाब का क्षेत्र बना था जिसके कारण दो तीन दिनों से वर्षा हुई जिसका प्रभाव रविवार तक रहेगा इसके बाद मौसम खुलने लगेगा। इसके प्रभाव जहां मानसून में काफी कम वर्ष हुई है वहां कुछ भरपाई हो पायी है लेकिन बहुत ज्यादा नहीं है। मानसून वापसी पर है तीन से चार दिन वापसी हो जाने उम्मीद है।

- रतन कुमार महतो, मौसम वैज्ञानिक

chat bot
आपका साथी