अशिक्षा समाज के लिए बड़ा अभिशाप

गोड्डा: जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शुक्रवार को बोआरीजोर प्रखंड मुख्यालय में

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 Sep 2018 06:36 PM (IST) Updated:Fri, 07 Sep 2018 06:36 PM (IST)
अशिक्षा समाज के लिए बड़ा अभिशाप
अशिक्षा समाज के लिए बड़ा अभिशाप

गोड्डा: जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शुक्रवार को बोआरीजोर प्रखंड मुख्यालय में चलंत लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को कानून के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। लोक अदालत की अध्यक्षता करते हुए प्राधिकार के सचिव संजय कुमार ¨सह न कहा अशिक्षा हमारे समाज के लिए अभिशाप है। अशिक्षा के कारण ही आज बाल विवाह, बाल श्रम, सहित अनेक कुप्रथाएं व्याप्त हैं। अशिक्षा समाज के विकास के लिए सबसे बड़ा बाधक है। इसलिए अपने बच्चे को बेहतर शिक्षा दिलाएं। शिक्षा मुहैया कराने को लेकर जगह- जगह सरकार द्वारा विद्यालय बनाये गये हैं। यहां खाना, पोशा, किताबें एवं छात्रवृत्ति भी दी जाती है। कहा कि कानून की नजर में बाल विवाह गैर जमानतीय अपराध है। बाल विवाह कराने पर दोनों पक्षों के लोगों को सजा का प्रावधान है। बेटा और बेटी दोनों समान है। बेटी ही आज सभी क्षेत्रों में परचम लहरा रही हैं। बेटी-बचाओ-बेटी पढ़ाओ के इस अभियान में तेजी लाने के लिए विशेष पहल करने का आह्वान किया। अधिवक्ता अनिता सोरेन ने कहा कि गरीबी व लाचारी की वजह से कम उम्र में ही लड़कियों की शादी करा दी जाती है। इससे अनेक प्रकार की समस्याएं पैदा होती हैं। इसे रोकने की दिशा में जन जागरूकता पैदा करने की जरूरत है। इस अवसर पर मो. हसन, दिलीप यादव, दयानंद यादव आदि थे।

chat bot
आपका साथी