अर्जुन अवार्ड के रेस में कैरम खिलाड़ी भी शामिल

भारत सरकार के युवा कल्याण एवं खेल मंत्रालय द्वारा लंबे समय के अंतराल के बाद लोकप्रिय इनडोर खेल कैरम के भी तीन सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का भी नाम अर्जुन पुरस्कार हेतु आल इंडिया कैरम फेडरेशन से मांगा है। जिनका पिछले चार वर्ष से ओवर आल परफार्मेंस अति उत्तम की श्रेणी का रहा हो एवं उनपर किसी प्रकार का अनुशासनात्मक या अन्य कोई आरोप न हो।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 May 2020 07:42 PM (IST) Updated:Sun, 24 May 2020 06:10 AM (IST)
अर्जुन अवार्ड के रेस में कैरम खिलाड़ी भी शामिल
अर्जुन अवार्ड के रेस में कैरम खिलाड़ी भी शामिल

गोड्डा : भारत सरकार के युवा कल्याण एवं खेल मंत्रालय द्वारा लंबे समय के अंतराल के बाद लोकप्रिय इनडोर खेल कैरम के भी तीन सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का नाम अर्जुन पुरस्कार के लिए ऑल इंडिया कैरम फेडरेशन से मांगा है। इनका पिछले चार वर्ष से ओवर ऑल परफॉर्मेंस अति उत्तम है, उन्हें इस श्रेणी में शामिल किया जाएगा। ऑल इंडिया कैरम फेडरेशन के अध्यक्ष राकीबुल हुसैन ने बताया कि ऐसे तीन खिलाड़ियों के चयन हेतु गठित कमेटी में फेडरेशन के महासचिव भारती नारायण, कोषाध्यक्ष अरूण केदार एवं वरीय उपाध्यक्ष बैजनाथ सिंह को सदस्य नामित किया है। कमेटी ऑनलाइन विचार - विमर्श करके खिलाड़ियों के प्रदर्शन एवं अन्य रिकॉ‌र्ड्स के आधार पर एक सप्ताह के अन्दर तीन नामों को अन्तिम रूप देकर फेडरेशन के अध्यक्ष को रिपोर्ट सौंपेंगी। जिसे अध्यक्ष और महासचिव की ओर से 03 जून तक मंत्रालय को सौंप दिया जायेगा। 1956 ई में कैरम के व‌र्ल्ड चैंपियन ए मारिया इरुदीयम को मिला अर्जुन अवार्ड

था।

भारत सरकार के युवा कल्याण एवं खेल मंत्रालय द्वारा कैरम खिलाड़ी का नाम अर्जुन पुरस्कार हेतु मांगे जाने की सूचना के बाद देश भर के कैरम प्रेमियों, खिलाड़ियों और पदाधिकारियों में व्यापक हर्ष का माहौल है। उक्त आशय कि जानकारी कैरम के इंटरनेशनल अंपायर सह गोड्डा जिला सचिव सुरजीत झा ने दी। बताया कि झारखंड राज्य कैरम संघ की अध्यक्ष डॉ. प्रभा रानी प्रसाद एवं महासचिव मुकुल कुमार झा, एआइसीएफ के पैनल अंपायर कुमार अजय, गोड्डा जिला कैरम संघ कोषाध्यक्ष मनीष सिंह आदि ने फेडरेशन के अध्यक्ष और महासचिव को बधाई देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है।

chat bot
आपका साथी