Protest in Pool of Muddy Water: झारखंड के बाद अब बिहार में भी कीचड़ आंदोलन, धरने पर बैठे पंचायत के मुखिया

Protest in Pool of Muddy Water कीचड़ पर आंदोलन अब झारखंड से बिहार में शिफ्ट हो गया है। विधायक दीपिका पांडेय सिंह के आंदोलन के बाद अब बिहार के पीरपैंती प्रखंड की बारा पंचायत के मुखिया भी समर्थकों के साथ जर्जर सड़क की कीचड़ पर बैठकर धरना देने लगे।

By Ravi Kant SinghEdited By: Publish:Thu, 22 Sep 2022 07:06 PM (IST) Updated:Thu, 22 Sep 2022 07:08 PM (IST)
Protest in Pool of Muddy Water: झारखंड के बाद अब बिहार में भी कीचड़ आंदोलन, धरने पर  बैठे पंचायत के मुखिया
झारखंड के बाद अब बिहार में भी कीचड़ आंदोलन, धरने पर बैठे पंचायत के मुखिया : जागरण

गोड्डा, जागरण टीम: कीचड़ पर आंदोलन अब झारखंड से बिहार में शिफ्ट हो गया है। मेहरमा के पिरोजपुर-बाराहाट में विधायक दीपिका पांडेय सिंह के आंदोलन के बाद अब बिहार के पीरपैंती प्रखंड की बारा पंचायत के मुखिया भी समर्थकों के साथ गुरुवार को जर्जर सड़क की कीचड़ पर बैठकर धरना देने लगे। धरना देकर सड़क मरम्मत की मांग शुरू कर दी।

बीते बुधवार को यहां मेहरमा के मुख्य बाजार पिरोजपुर-बाराहाट के नजदीक एनएच 133 की बदहाली के विरोध में स्थानीय विधायक दीपिका पांडे सिंह ने सड़क पर पानी से भरे गड्ढे में बैठकर अनशन शुरू की थी। इसके बाद यहां एनएच की मरम्मत शुरू करा दी गई है।

गुरुवार को रांची से एनएच के क्षेत्रीय पदाधिकारी अभिजीत चौधरी व कार्यपालक अभियंता आरबी सिंह, सहायक अभियंता मनीष कुमार आदि ने जर्जर सड़क की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने पिरोजपुर-बाराहाट स्थित सिदो कान्हू चौक पर करीब दो घंटे तक जांच पड़ताल की। विधायक के प्रदर्शन के बाद जिला प्रशासन और एनएच प्रशासन की पहल पर बाबा प्रोजेक्ट नामक कंस्ट्रक्शन कंपनी की ओर से जर्जर सड़क की मरम्मत शुरू करा दी गई है।

सड़क की दुर्दशा पर मंगलवार को स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता रणविजय मिश्रा की ओर से सबसे पहले पानी से भरे सड़क के गड्ढे में बैठकर जनप्रतिनिधियों और नेताओं के लिए मुंडन और तर्पण कर विरोध जताया था। दूसरे दिन सड़क की बदहाली से क्षुब्ध विधायक दीपिका पांडे सिंह ने कीचड़वाले पानी से स्नान कर विरोध का अनोखा तरीका अख्तियार किया। सड़क की दुर्दशा के लिए सांसद निशिकांत दुबे पर भी विधायक ने हमला किया।

उक्त घटना क्रम के बाद अब एनएच के अधिकारी रेस हो गए। झारखंड से शुरू उक्त कीचड़ पर राजनीति बिहार भी शिफ्ट हो गई। गुरुवार को बिहार के पीरपैंती प्रखंड की बारा पंचायत के मुखिया नीलमणि साह अपने समर्थकों के साथ सड़क के गंदे पानी में बैठकर आंदोलन शुरू कर दिया।

chat bot
आपका साथी