सदन से सड़क तक होगा आंदोलन : लोबिन

गोड्डा : बोरियो के पूर्व विधायक लोबिन हेम्ब्रम ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी के बेट

By Edited By: Publish:Tue, 28 Jun 2016 01:00 AM (IST) Updated:Tue, 28 Jun 2016 01:00 AM (IST)
सदन से सड़क तक होगा आंदोलन : लोबिन

गोड्डा : बोरियो के पूर्व विधायक लोबिन हेम्ब्रम ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी के बेटे पर आरोप लगाने वाली लड़की को न्याय दिलाने के लिए झामुमो सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगा। इस मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संज्ञान ले लिया है। उन्होंने कहा कि इसमें कोई राजनीतिक साजिश नहीं है। इस घटना के पीछे झामुमो का हाथ होने से उन्होंने साफ इन्कार किया। कहा कि पीड़िता ने ही मामला दर्ज कराया है। उसे न्याय दिलाने में सहयोग करना सभी का कर्तव्य है। कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने इस मामले को नजरअंदाज कर दिया है। इसक जवाब जनता समय पर देगी। कहा कि उनमें नैतिकता नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। अपने बेटे के आधी उम्र की लड़की को अपनी पुत्रवधू बना रहे हैं। प्रशासन को इस मामले में हस्तक्षेप कर शादी रुकवाना चाहिए।

कांग्रेस की जिलाध्यक्ष दीपिका पांडेय ¨सह ने कहा कि अपनी एक गलती को छिपाने के लिए ताला गलती पर गलती करते जा रहे हैं। सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली लड़की से अपने बेटे की शादी करा उसका भविष्य चौपट कर रहे हैं। ताला मरांडी का सामाजिक बहिष्कार होना चाहिए।

ताला ने भाजपा के भविष्य पर लगाया ताला : फुरकान

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने कहा कि ताला मरांडी ने भाजपा के भविष्य पर ताला लगा दिया है। इसका असर आगामी चुनाव में पड़ेगा। जनता भाजपा के कार्यालय में ताला लगा देगी। ताला मरांडी को समझदारी दिखाते हुए अपने बेटे की शादी दुष्कर्म पीड़िता से करा देनी चाहिए न कि शादी अंदाज में बरात निकालना चाहिए। पार्टी पीड़िता के साथ है। उसे न्याय दिलाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी