पानी निकालने के लिए दो पक्षों में मारपीट

गोड्डा : महागामा थाना क्षेत्र के दिग्घी गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक महिला समेत तीन

By Edited By: Publish:Fri, 24 Jul 2015 01:27 AM (IST) Updated:Fri, 24 Jul 2015 01:27 AM (IST)
पानी निकालने के लिए दो पक्षों में मारपीट

गोड्डा : महागामा थाना क्षेत्र के दिग्घी गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक महिला समेत तीन लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए महागामा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां एक की स्थिति गंभीर है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि पांचू साह और मनीलाल साह खेत आसपास है। बुधवार की देर शाम दोनों खेत पर पहुंचे थे। जहां खेत में भरे वर्षा का पानी निकालने को लेकर दोनों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष की ओर से काफी लोग जुट गए ओर एक दूसरे को गाली गलौज करने लगे। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इस मारपीट की घटना में मनीलाल साह व उनकी मां लक्ष्मी देवी घायल हो गई। मनीलाल साह को जहां सिर में गंभीर चोट लगी है, वहीं लक्ष्मी देवी का हाथ कट गया है। जबकि दूसरे पक्ष की ओर से भी एक व्यक्ति को चोट आने की बात कही जा रही है। घटना के बाद दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पांचू साह ने लखन साह, मनीलाल साह, सूरज, विष्णु, कार्तिक, लक्ष्मी देवी के उपर मामला दर्ज कराया है। वही मनीलाल साह ने पांचू साह, संतोष साह, महेश साह, लालू साह, विपिन साह, नवीन साह, महेश साह के ऊपर मामला दर्ज कराया है। पुलिस दोनों के आवेदन पर एक दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

समझौता का प्रयास : मामले में समझौता कराने का प्रयास स्थानीय लोगों के स्तर से किया गया। लेकिन कोई भी पक्ष मानने को तैयार नहीं था। यहां तक की विधायक अशोक कुमार ने भी पहल की लेकिन उनकी भी किसी ने एक न सुनी।

chat bot
आपका साथी