कुपोषण दूर करने को जागरूकता रैली

By Edited By: Publish:Thu, 04 Sep 2014 01:00 AM (IST) Updated:Thu, 04 Sep 2014 01:00 AM (IST)
कुपोषण दूर करने को जागरूकता रैली

संसू, महागामा : राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के तहत बुधवार को महागामा प्रखंड मुख्यालय स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय परिसर में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं द्वारा जागरूकता रैली निकाली गयी। महिलाओं ने हाथ में स्लोगन लेकर पोषण सप्ताह की जानकारी दी व कुपोषण से बचाव का संदेश दिया। इस दौरान महिला पर्यवेक्षिका किरण टुडू ने कहा कि पोषण सप्ताह का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में जागृति लाना है। बताया कि यह कार्यक्रम एक से सात सितंबर तक मनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि मां के साथ शिशु का स्वास्थ्य जुड़ा हुआ है। मां स्वस्थ्य होगी तो बच्चा भी स्वस्थ्य होगा। इस अवसर पर महिलाओं को कुपोषण से बचाव की जानकारी दी। बताया कि नियमित व पौष्टिक आहार का सेवन कर महिलाएं अपने को स्वस्थ्य रख सकती हैं। इस दौरान सेविकाओं के बीच पोषण आहार की उपयोगिता विषयक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पौष्टिक आहार संबंधी प्रदर्शनी लगाकर महिलाओं को जागरूक किया गया। साथ ही कई बच्चों का अन्न प्रासन्न भी कराया गया। मौके पर पर्यवेक्षिका कनक लता सिंह, सुशीला मरांडी, अनिता हेम्ब्रम, रीना गुप्ता समेत दर्जनों महिलाएं उपस्थित थीं। इधर मेहरमा में भी बाल विकास परियोजना के तत्वावधान में जागरूकता रैली निकाली गयी। रैली शहर के विभिन्न मुख्य मार्गो से गुजरी। मौके पर दर्जनों सेविका-सहायिका शामिल थीं।

chat bot
आपका साथी