अंतरराष्ट्रीय युवा सम्मेलन में प्रतिनिधित्व करेंगे विनय

बगोदर प्रखंड के घुठिबार निवासी विनय कुमार का चयन अंतरराष्ट्रीय युवा सम्मेलन 2020 में हुआ है। जो कि नई दिल्ली में आयोजित की जानी थी परंतु लॉकडाउन में अनुमति नहीं मिलने के कारण यह कार्यक्रम ऑनलाइन आयोजित की जाएगी जिसमें कई देशों से चयनित युवा इस में भाग लेंगे जिसमें से भारत की ओर से विनय कुमार भी शामिल रहेंगे। यह सम्मेलन वर्ष में एक बार होती है जिसमें विश्व के कई देशों के युवा भाग लेते हैं।विनय कुमार को यह जानकारी मेल के माध्यम से प्राप्त हुई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 10 Jun 2020 04:33 PM (IST) Updated:Wed, 10 Jun 2020 04:33 PM (IST)
अंतरराष्ट्रीय युवा सम्मेलन में प्रतिनिधित्व करेंगे विनय
अंतरराष्ट्रीय युवा सम्मेलन में प्रतिनिधित्व करेंगे विनय

बगोदर: बगोदर प्रखंड के घुठिबार निवासी विनय कुमार का चयन अंतरराष्ट्रीय युवा सम्मेलन 2020 के लिए हुआ है। सम्मेलन नई दिल्ली में आयोजित किया जाना था परंतु लॉकडाउन में अनुमति नहीं मिलने के कारण यह कार्यक्रम ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में कई देशों से चयनित युवा भाग लेंगे। भारत की ओर से विनय कुमार भी इसमें शामिल रहेंगे। यह सम्मेलन वर्ष में एक बार होता है, जिसमें विश्व के कई देशों के युवा भाग लेते हैं। विनय कुमार को यह जानकारी मेल के माध्यम से मिली। बताया कि इसका आयोजन 12 जून को ऑनलाइन किया जाएगा जिसमें उसे अपने देश का प्रतिनिधित्व अपनी राष्ट्रीय भाषा हिदी में करने की अनुमति भी दी गई है। भारत से मात्र 7 युवाओं का चयन हुआ है जिसमें वे भी हैं। विनय गिरिडीह जिले के हैं जो अभी विनोबा भावे विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी