जलने से महिला की मौत, हत्या का आरोप

गांडेय ताराटांड पंचायत के चरकापत्थर गांव में एक 19 वर्षीय महिला की मौत आग से जलकर हो

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 09:07 PM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 06:17 AM (IST)
जलने से महिला की मौत, हत्या का आरोप
जलने से महिला की मौत, हत्या का आरोप

गांडेय : ताराटांड पंचायत के चरकापत्थर गांव में एक 19 वर्षीय महिला की मौत आग से जलकर हो गई। सूचना पर एसडीपीओ कुमार गौरव, थाना प्रभारी प्रशांत कुमार आदि सदलबल घटनास्थल पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। महिला के पिता ने दहेज के लिए बेटी की हत्या कर देने का आरोप लगा रहे हैं। बताया जाता है कि देवरी थाना क्षेत्र के रानीडीह निवासी रामेश्वर दास की बेटी नीलम देवी की शादी दिसंबर 2019 को चरकापत्थर गांव निवासी गणपत दास के पुत्र संजय दास के साथ हुई थी। रामेश्वर दास ने बताया कि बेटी को ससुरालवाले प्रताड़ित करते रहते थे। गुरुवार को बेटी ने दामाद से फोन पर बात कराई। दामाद का कहना था कि हमलोग अलग हो गए हैं, इसलिए तत्काल दस हजार दीजिए। इस पर उन्होंने पैसे की व्यवस्था करने के लिए कुछ समय मांगा। इसी बीच गुरुवार को लगभग तीन बजे गांववालों ने खबर दी कि आपकी बेटी ने घर में आग लगा ली है। सूचना पर चरकापत्थर गांव पहुंचे तो देखा कि बेटी का पूरा शरीर जला था और वह मृत अवस्था में पड़ी थी। बताया कि बेटी की जलाकर हत्या कर दी गई। साक्ष्य छुपाने के लिए कमरे में रखकर इसे आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया है। थाना प्रभारी प्रशांत कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। यह हत्या है या आत्महत्या, दोनों बिदु पर जांच-पड़ताल की जा रही है।

chat bot
आपका साथी