तीन क्विटल जावा महुआ जब्त, शराब भट्टी ध्वस्त

इसमें 3 क्विटल जावा महुआ सात टीन रवा गुड़ तथा 108 लीटर महुआ शराब को भी छापेमारी दल ने बहा दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Jul 2019 09:57 PM (IST) Updated:Sun, 28 Jul 2019 06:44 AM (IST)
तीन क्विटल जावा महुआ जब्त, शराब भट्टी ध्वस्त
तीन क्विटल जावा महुआ जब्त, शराब भट्टी ध्वस्त

संस, सरिया : थाना क्षेत्र के बड़की लुधियानो गांव में संचालित अवैध शराब भट्टी पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विनोद कुमार महतो के नेतृत्व में शनिवार सुबह छापेमारी की गई। इस दौरान अवैध शराब भट्टी संचालक राजू साव भागने में सफल रहा। वहीं भट्टी में शराब बनाए जाने वाले उपकरणों को नष्ट कर दिया गया। इसमें 3 क्विटल जावा महुआ, सात टीन रवा गुड़ तथा 108 लीटर महुआ शराब को भी छापेमारी दल ने बहा दिया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बड़की लुधियानो में इन दिनों अवैध रूप से महुआ शराब की भठ्ठी चलाई जा रही है। इसमें छापेमारी टीम गठित कर यह कार्रवाई की गई। घटना को लेकर सरिया थाना में कांड संख्या 47(ए) उत्पाद अधिनियम के तहत अवैध शराब भट्टी संचालक राजू साव पर मामला दर्ज किया गया है। छापामारी दल में सरिया थाना प्रभारी बिदेश्वरी दास, सअनि राम स्वरूप सिंह, मदन मिश्रा, विनोद उपाध्याय आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी