अपराध पर लगाम के लिए जिलेभर में चला वाहन जांच अभियान

गिरिडीह अपराध पर लगाम लगाने को लेकर गुरुवार को एक साथ पूरे जिले में सघन वाहन जांच अि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 07:06 PM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 07:06 PM (IST)
अपराध पर लगाम के लिए जिलेभर में चला वाहन जांच अभियान
अपराध पर लगाम के लिए जिलेभर में चला वाहन जांच अभियान

गिरिडीह : अपराध पर लगाम लगाने को लेकर गुरुवार को एक साथ पूरे जिले में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस महानिदेशक के आदेश पर जिले के एसपी की ओर से जारी निर्देश पर संबंधित थाना क्षेत्रों में चलाकर वाहनों की जांच पूरी की गई। नगर थाना प्रभारी रामनारायण चौधरी के नेतृत्व में नगर क्षेत्र के बड़ा चौक, विश्वनाथ मंदिर चौक, नया उसरी पुल, पुराना उसरी पुल व बस पड़ाव के पास वाहनों की जांच की गई। इस क्रम में अलग-अलग स्थानों पर करीब दो सौ अस्सी वाहनों की जांच करते हुए यातायात नियमों का पाठ वाहन चालकों को पढ़ाया गया। वहीं मुफस्सिल थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के गिरिडीह-बेंगाबाद मुख्य मार्ग पर सिहोडीह पुलिस सहायता केंद्र के पास, गिरिडीह-जमुआ मुख्य मार्ग पर कोवाड़ के पास व गिरिडीह-धनबाद रोड स्थित मोहनपुर के पास वाहनों की जांच की गई। इन तीन स्थानों पर एक सौ नीन्यानबे वाहनों की पुलिस पदाधिकारियों ने गहनता से जांच की। पचंबा थाना प्रभारी नीतिश कुमार के नेतृत्व में पचंबा-चितरडीह मुख्य मार्ग पर परसाटांड़ मोड़ के पास व थाने से चंद कदम आगे आफताब अस्पताल के समीप वाहन की जांच हुई। इस क्रम में करीब डेढ़ सौ दोपहिया व चार पहिया वाहनों की जांच पुलिस पदाधिकारियों ने की। दो पहिया से लेकर चारपहिया वाहनों को रोककर वाहन से संबंधित कागजातों, हेलमेट, लाइसेंस के साथ-साथ अन्य चीजों की जांच की गई।

15 वाहनों का चालान कटा

संस, देवरी : एसपी के निर्देश पर गुरुवार को थाना गेट के सामने वाहन चेकिग अभियान चलाया गया। उक्त अभियान में मुख्य रूप से बाइक चलानेवालों का हेलमेट, गाड़ी के जरूरी कागजात आदि की जांच की गई। इसमें 15 गाड़ियों का चालान काटा गया। उक्त जानकारी एसआइ प्रशांत कुमार ने दी। मौके पर थाना के संजय सिंह सहित कई पुलिस कर्मी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी