झारखंड: शादी का झांसा देकर दो लड़कियों को राजस्‍थान-बिहार में बेचा Giridih News

दो किशोरी को राजस्थान व बिहार में बेचने का खुलासा हुआ है। इन्‍हें संभ्रात परिवार में शादी कराने का झांसा देकर अन्य प्रदेश ले जाया गया।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Thu, 18 Jul 2019 07:32 AM (IST) Updated:Thu, 18 Jul 2019 07:32 AM (IST)
झारखंड: शादी का झांसा देकर दो लड़कियों को राजस्‍थान-बिहार में बेचा Giridih News
झारखंड: शादी का झांसा देकर दो लड़कियों को राजस्‍थान-बिहार में बेचा Giridih News

गांडेय (गिरिडीह), जेएनएन। लड़कियों को संभ्रात परिवार में शादी कराने का झांसा देकर अन्य प्रदेशों में बेचे जाने का मामला बुधवार को सामने आया। घटना की खबर के बाद ग्र्रामीणों ने इसकी लिखित शिकायत थाने में देकर पुलिस से मामले की जांच की मांग की है। जानकारी के मुताबिक गांडेय के दो अलग-अलग गांवों की दो किशोरियों को संभ्रात परिवार में शादी कराने का झांसा देकर दो दिन पूर्व घर से दूसरे राज्य ले जाया गया।

खबर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एक लड़की के परिजनों ने बताया कि उनकी बारह वर्षीय बेटी को लड़का पसंद नहीं होने का हवाला देते हुए उसे राजस्थान से वापस घर लाया जा रहा है। दूसरी लड़की सोलह वर्ष की है। गरीबी के कारण इस परिवार ने भी अपनी बेटी को बिना पैसे के शादी के लिए बिहार भेजा है। लड़की के साथ उसके पिता भी गए हुए हैं। लड़की की मां ने इस संबंध में पूछे जाने पर हिचकिचाते हुए बताया कि उसकी शादी मंगलवार या बुधवार को हो गई है।

पूरे मामले का सरगना आरोपित कोई टेंपो नामक व्यक्ति बताया जा रहा है। पता चला है कि आरोपित गरीब परिवार की लड़कियों को अच्छे घरों में शादी का झांसा देकर राजस्थान व बिहार ले जाकर बेच देता है। वहां से उसे पुन: दूसरे राज्यों में बेचा जाता है। 

chat bot
आपका साथी