झारखंड में तेज रफ्तार ट्रक ने छह मजदूरों को रौंदा, तीन की मौत

road accident in Giridih. झारखंड के गिरिडीह में तेज रफ्तार ट्रक ने छह मजदूरों को रौंद डाला। हादसे में तीन की मौत हो गई।

By Edited By: Publish:Mon, 04 Mar 2019 12:37 AM (IST) Updated:Mon, 04 Mar 2019 01:00 PM (IST)
झारखंड में तेज रफ्तार ट्रक ने छह मजदूरों को रौंदा, तीन की मौत
झारखंड में तेज रफ्तार ट्रक ने छह मजदूरों को रौंदा, तीन की मौत

बेंगाबाद (गिरिडीह), संवाद सहयोगी। बेंगाबाद-गांडेय मार्ग पर महेशमुंडा नर्सरी के पास रविवार अहले सुबह तेज रफ्तार के ट्रक ने छह मजदूरों को कुचल दिया। इनमें दो की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि एक ने इलाज के लिए धनबाद ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया।

तीनों देवघर जिला के मधुपुर थाना क्षेत्र थे और कोयला ढोकर परिवार का भरणपोषण करते थे। इस हादसे में तीन अन्य मजदूर भी गंभीर रूप से घायल हुए। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने पांच घंटे तक सड़क जाम रखा। सुबह करीब चार बजे मधुपुर से गिरिडीह जाने वाली पैसेंजर ट्रेन से महेशमुंडा में ये मजदूर उतरे। वे वहां एक दुकान में चाय पीने के बाद साइकिल लेकर कोयला लाने के लिए मधवाडीह की ओर निकले। आधा दर्जन से अधिक मजदूर आपस में बात करते हुए पैदल जा रहे थे।

इसी बीच, गिरिडीह से गांडेय की ओर जा रहा एक ट्रक ने उन्हें कुचलते हुए फरार हो गया। हादसे में मधुपुर थाना क्षेत्र के सुग्गापहाड़ी निवासी साजिद अंसारी (30) व दुर्गापुर निवासी मो. सोहराब शेख की मौत मौके पर ही हो गई। घायल सुग्गापहाड़ी निवासी रजाउल अंसारी को गिरिडीह के एक अस्पताल में इलाज के बाद धनबाद ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से जख्मी दुर्गापुर के रजाऊल शेख, आस्था के राजू सोरेन व अब्दुल मतीन का इलाज गिरिडीह के डोकानिया नर्सिंग होम व सदर अस्पताल में चल रहा है।

जाम से लगी वाहनों की लंबी कतार
लोगों ने सुबह करीब पांच बजे बेंगाबाद-गांडेय मार्ग को जाम कर दिया। सूचना पर बेंगाबाद पुलिस पहुंची और आवागमन शुरू कराने का प्रयास किया। मगर प्रदर्शनकारी मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ट्रक चालक को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े थे। काफी देर बाद एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, इंस्पेक्टर दिलीप यादव, पूर्व मंत्री हाजी हुसैन अंसारी, सीओ संजय सिंह, सुग्गापहाड़ी के मुखिया मो. कलम पहुंचे। प्रशासन ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन देकर लगभग 10:30 बजे जाम हटवाया।

chat bot
आपका साथी