सर्ववैश्य एकता महासभा की तिरंगा पेंटिंग प्रतियोगिता

तिरंगा पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Aug 2022 10:53 PM (IST) Updated:Sat, 13 Aug 2022 10:53 PM (IST)
सर्ववैश्य एकता महासभा की तिरंगा पेंटिंग प्रतियोगिता
सर्ववैश्य एकता महासभा की तिरंगा पेंटिंग प्रतियोगिता

सर्ववैश्य एकता महासभा की तिरंगा पेंटिंग प्रतियोगिता

संवाद सहयोगी, गिरिडीह : अखिल भारतीय सर्ववैश्य एकता महासभा की ओर से शनिवार को गिरिडीह में मिशन रोजगार प्रशिक्षण केंद्र में तिरंगा पेंटिंग प्रतियोगिता हुई। मुख्य अतिथि महासभा की प्रदेश अध्यक्ष रागिनी लहरी साहा ने कहा कि देश आजादी का 75वां अमृत महोत्सव मना रहा है, साथ ही लोगों से अपने अपने घरों में तिरंगा लगाने का आह्वान भी किया जा रहा है। तिरंगा के प्रति लोगों में जागरूकता और उत्साह लाने के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन मिशन रोजगार ट्रेनिंग सेंटर के विशाल कुमार वर्मा ने किया। मौके पर रेणु सेठ, पूनम गुप्ता, रूपा गुप्ता, सेंटर की संचालिका रुमाना अजमत, सहयोगी प्रमोद कुमार तुरी, विशाल कुमार, रणवीर कुमार सिंह, रोसलिन टुडू, प्रमोद कुमार, राजेश कुमार शर्मा, विकास कुमार मिश्रा उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी