¨हदुत्व की शक्ति ने की देश की रक्षा

जागरण संवाददाता, गिरिडीह : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने रविवार को बरगंडा स्थित सरस्वती शिश

By JagranEdited By: Publish:Mon, 15 Oct 2018 12:25 AM (IST) Updated:Mon, 15 Oct 2018 12:25 AM (IST)
¨हदुत्व की शक्ति ने की देश की रक्षा
¨हदुत्व की शक्ति ने की देश की रक्षा

जागरण संवाददाता, गिरिडीह : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने रविवार को बरगंडा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में विजयादशमी उत्सव सह शस्त्र पूजन उत्सव मनाया। शुभारंभ सह क्षेत्र संघ चालक देवव्रत पाहन, विभाग संघचालक अर्जुन मिष्टकार, जिला संघ चालक ब्रज नंदन प्रसाद आदि ने संयुक्त रूप से किया।

पाहन ने कहा कि इतिहास गवाह है कि मुगल एवं अंग्रेजों ने जब भी इस देश पर अपना आधिपत्य स्थापित करने की कोशिश की है, तब इसी ¨हदुत्व की शक्ति ने ही देश की रक्षा की है। ¨हदुओं पर लगातार हो रहे हमले को देखते हुए 93 वर्ष पूर्व डा. केशव बलिराम हेडगेवार ने राष्ट्ररीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना 1925 में विजयादशमी के दिन की थी। संघ के वर्ष के छह उत्सवों में एक विजयादशमी सह शस्त्र पूजन है। असुरी शक्तियों पर विजय प्राप्त करने के लिए मां दुर्गा ने अवतार लिया था। इसलिए इस दिन शस्त्र की पूजा की जाती है। सह विभाग कार्यवाह मुकेश रंजन ¨सह, विभाग व्यवस्था प्रमुख राजेश शर्मा, नलिन कुमार, सांवरमल शर्मा वैद्य, धर्मवीर राय, सत्यम ¨सह, संदीप खंडेलवाल, अभिषेक कुमार, हिमांशु पांडेय, दुर्गानंद प्रसाद ¨सह, केशरी नंदन, संजीव कुमार सिन्हा, सतीश्वर प््रसाद सिन्हा, विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी, मेयर सुनील पासवान, उप मेयर प्रकाश सेठ, जिप उपाध्यक्ष कामेश्वर पासवान आदि थे।

-----------------

संघ ने मनाया विजयदशमी उत्सव

संवाद सहयोगी,खोरीमुआ : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का स्थापना दिवस विजयादशमी उत्सव के रूप में राजधनवार इकाई ने धनवार के साहू धर्मशाला में रविवार को मनाई। इसमें मुख्य अतिथि जिला कार्यवाह गौरीशंकर महतो व विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील अग्रवाल मौजूद थे। मुख्य अतिथि के बौद्धिक संबोधन को स्वयसेवकों ने ध्यानपूर्वक सुना। गौरी शंकर, सुमन कुमार, राजेश अग्रवाल, ओमप्रकाश वर्मा, शैलेन्द्र साहू, संतोष पंडित, महेन्द्र शर्मा, सुखदेव कुमार, अनिल अग्रवाल, संजय कुमार, उमेश बरनवाल, गोपाल साव, बबलू विश्वकर्मा, राजकुमार साव, संतोष कुमार आदि थे।

chat bot
आपका साथी