छात्र की हत्या से गांव में मातम,परिजनों का बुरा हाल

फोटो - संस देवरी सरस्वती शिशु मंदिर गिरिडीह के दसवीं कक्षा के 17 वर्षीय छात्र रीतेश कुमार चौधरी की हत्या को लेकर गरुवार को जहाँ उनके घर देवरी के नवाडीह गांव व आस पास के गांवों में मायूसी के ब्याप्त है वही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है गरुवार देवरी के बिभिन्न चौक चोराहों पर रितेश कांड की चर्चा करते नजर

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Jan 2020 07:12 PM (IST) Updated:Fri, 17 Jan 2020 06:21 AM (IST)
छात्र की हत्या से गांव में मातम,परिजनों का बुरा हाल
छात्र की हत्या से गांव में मातम,परिजनों का बुरा हाल

देवरी (गिरिडीह) : सरस्वती शिशु मंदिर गिरिडीह की दसवीं कक्षा के 17 वर्षीय छात्र रितेश कुमार चौधरी की हुई हत्या के बाद गुरुवार  को उसके गांव देवरी के नवाडीह सहित आसपास के गांवों में मातम छाया रहा। गांव की गलियों में भी सन्नाटा छाया रहा। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। प्रखंड के विभिन्न चौक-चौराहों पर भी इस हत्याकांड की चर्चा होती रही। सुबह होते ही लोग अ़खबार पढ़ने के लिए व्याकुल दिखे। दिनभर पीड़ित परिवार से लोग मिलने के लिए आते रहे। लोगों के आते ही परिजन दहाड़ र्मा कर रो पड़ते हैं और बेहोश हो जाते हैं। परिजनों को लोग दिनभर समझाने-बुझाने और ढाढ़स बंधाने में जुटे रहे।

पिता विजय चौधरी व चाचा पप्पू कुमार सुबह होते ही पचम्बा थाना जाने की बात कह घर से निकल गए थे। मां सुनती देवी, बहन प्रियंका कुमारी व दादी सुदामा देवी घर में रो-रो कर बुरा हाल कर ली थी।

मंगलवार रात गिरिडीह के बनखनजो क्रिश्चियन हिल के पीछे रेल लाइन के निकट  रितेश की हत्या कर दी गई थी । बुधवार सुबह पचंबा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई।

इकलौता पुत्र था रितेश

रितेश नावाडीह गांव निवासी विजय कुमार चौधरी का इकलौता पुत्र था। वह अपनी दादी एवं बहन के साथ मुफस्सिल थाना के पटेल नगर में बीते एक माह से किराए के मकान में  रह रहा था। इसके पहले वह शीतलपुर स्थित एक हास्टल में तीन साल तक रहा था। उसके पिता  अपने गांव में ही रह रहे थे। रितेश के  साथ रहने वाली उसकी बड़ी बहन मकर संक्रांति में गांव गई थी। गिरिडीह में वह मां के साथ था। मंगलवार शाम छह बजे वह ट्यूशन पढ़ने  जाने के लिए स्कूल बैग लेकर घर से निकला था। आठ बजे शाम तक मोबाईल से उसकी बात भी हुई थी। तब उसने दस मिनट में आने की बात कही थी, लेकिन जब देर रात तक नही लौटा तो परिजन उसकी खोजबीन करने लगे। सुबह उसका शव पाया गया।

ग्रामीणों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग : रितेश की हत्या  से नावाडीह के ग्रामीणों सहित जनप्रतिनिधियों, समाज सेवियों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने घटना की घोर निदा करते हुए प्रशासन से न्याय की मांग की है। कहा कि उक्त घटना को अंजाम देने वाले सभी दोषियों अविलंब सजा दी जाए। प्रशासन ने यदि इसे गंभीरता से नहीं लिया तो वे लोग आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।

chat bot
आपका साथी