छह पलंबरों का रद किया गया निबंधन

वाददाता गिरिडीह समीक्षा बैठक में भाग नहीं लेना नगर निगम के छह पलंबरों को महंगा पड़ा है। सभी पलंबरों को निबंधन रद करते हुए कार्य से मुक्त कर दिया गया है। नगर आयुक्त गणेश कुमार ने यह कार्रवाई की है। कार्य से हटाए गए पलंबरों में मेवालाल तांती प्रदी

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Aug 2019 05:47 PM (IST) Updated:Tue, 13 Aug 2019 05:47 PM (IST)
छह पलंबरों का रद किया गया निबंधन
छह पलंबरों का रद किया गया निबंधन

गिरिडीह। समीक्षा बैठक में भाग नहीं लेना नगर निगम के छह पलंबरों को महंगा पड़ा है। सभी पलंबरों को निबंधन रद करते हुए कार्य से मुक्त कर दिया गया है। नगर आयुक्त गणेश कुमार ने यह कार्रवाई की है। कार्य से हटाए गए पलंबरों में मेवालाल तांती, प्रदीप कुमार दास, हदिश मिस्त्री, सिराजुल मिर्जा, मिन्हाज मिस्त्री, फिरोज शामिल हैं। इस संबंध में नगर आयुक्त की ओर से जारी पत्र के अनुसार गत 10 अगस्त को नगर निगम कार्यालय में समीक्षा बैठक आहूत की गई थी, जिसमें उक्त पलंबरों को भी भाग लेने का निर्देश दिया गया था, लेकिन वे बैठक में शामिल नहीं हुए। नगर आयुक्त ने इसे स्वेच्छाचारिता एवं उच्चाधिकारी के आदेश की अवहेलना मानते हुए सभी का निबंधन रद कर दिया है। साथ ही नगर निगम क्षेत्र में पलंबर का कार्य करने से मुक्त भी कर दिया है। कहा है कि नगर निगम क्षेत्र में नल कनेक्शन का कार्य करते हुए पकड़े जाने पर आपके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। पत्र की प्रतिलिपि सहायक अभियंता, संबंधित कनीय अभियंता, प्रधान सहायक एवं कोषागार प्रभारी व सहायक को भी प्रेषित की गई है।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी