85 लाख से संवरेगी धवैया-बनपुरा सड़क

बगोदर में सड़क का शिलान्यास

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Aug 2022 08:24 PM (IST) Updated:Sun, 14 Aug 2022 08:24 PM (IST)
85 लाख से संवरेगी धवैया-बनपुरा सड़क
85 लाख से संवरेगी धवैया-बनपुरा सड़क

85 लाख से संवरेगी धवैया-बनपुरा सड़क

संस, बगोदर (गिरिडीह) : प्रखंड के धवैया-बनपुरा पथ के मरम्मत कार्य का रविवार को विधायक विनोद सिंह, प्रमुख आशा राज व उप प्रमुख हरेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से शिलान्यास किया। इस सड़क की मरम्मत 85 लाख की लागत से होगी। सड़क जर्जर होने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। मरम्मत कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में उत्साह है। मौके पर मुखिया गायत्री कुमारी, पंचायत समिति सदस्य कुंती वर्मा, ठेकेदार रोशन सिंह, पूरन कुमार महतो, अरुण वर्मा, इस्माइल अंसारी, वार्ड सदस्य उपेंद्र वर्मा, गीता देवी, यमुना सिंह, मुकेश वर्मा, सुनील वर्मा, बासदेव वर्मा, मनोज राणा, सुरेंद्र वर्मा, जागेश्वर महतो, कारू साव, महावीर वर्मा आदि थे।

chat bot
आपका साथी