स्कूल से लौट रहे बच्चे को बाइक ने मारी टक्कर, मौत

थाना क्षेत्र के बाराटांड़ विश्वकर्मा मंदिर के पास बुधवार सुबह दस बजे तेज गति से आ रही एक बाइक ने अख्तर अंसारी के दस वर्षीय पुत्र सोहेल अंसारी को जोरदार टक्कर मार दी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 May 2019 12:02 AM (IST) Updated:Thu, 16 May 2019 12:02 AM (IST)
स्कूल से लौट रहे बच्चे को बाइक ने मारी टक्कर, मौत
स्कूल से लौट रहे बच्चे को बाइक ने मारी टक्कर, मौत

संस, बिरनी (गिरिडीह): थाना क्षेत्र के बाराटांड़ विश्वकर्मा मंदिर के पास बुधवार सुबह दस बजे तेज गति से आ रही एक बाइक ने अख्तर अंसारी के दस वर्षीय पुत्र सोहेल अंसारी को जोरदार टक्कर मार दी। इससे घटनास्थल पर ही उसने दम तोड़ दिया। बाइक चालक व उसके साथ बैठे लोग उसे तुरंत एक निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों के सहयोग से परिजनों ने आरोपित बाइक चालक को बाइक समेत पकड़कर रख लिया और मुआवजा देने की मांग करने लगे। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अर्जुन कुमार मिश्र पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से इसकी जानकारी ली। उसके बाद आरोपित को अपनी हिरासत में ले लिया और वाहन में बैठा कर थाना ले जाने लगे। तब ग्रामीणों ने पुलिस से कहा कि पहले इसका फैसला करें तभी उसे कहीं लेकर जाएं।

क्या है मामला: बालक अपनी मां के साथ स्कूल से घर जा रहा था। सड़क पार करने के लिए वह दौड़ गया। इसी बीच विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही बाइक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। आरोपित चालक इसी प्रखंड के पंदनाकला का महेंद्र यादव था।

समझौते के लिए हुई बैठक: घटना को सुन विभिन्न राजनीतिक दल के जनप्रतिनिधि, मुखिया व पंसस पहुंचे। पीड़ित परिवार व आरोपित के परिवार ने समझौता करने के लिए बैठक की। थाना प्रभारी ने कहा कि जो भी समझौता करें, पर उसके बाद शव का हर हाल में अंत्यपरीक्षण कराया जाएगा।

बैठक में बात आई कि बालक की मौत बाइक का हॉर्न सुनकर सड़क पर गिर जाने से हुई है। मृतक के परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया।

मृतक के परिजनों ने कर लिया समझौता: थाना प्रभारी ने कहा कि घटना सत्य है, लेकिन मृतक के परिजनों ने आपस में समझौते के दौरान किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया। इसके विपरीत शव का अंत्यपरीक्षण नहीं करने का आग्रह पंचनामा लिखकर किया।

मौके पर मुखिया देव नाथ राणा, पंसस तैयब अली, माले नेता सीताराम सिंह, संतोष कुमार, इम्तियाज अली, समीद अंसारी, शहादत अली, जलील मियां, अख्तर अंसारी, हमीद अंसारी, फारूक अंसारी, कपिलो के मुखिया प्रतिनिधि मुकेश यादव, आजसू प्रखंड अध्यक्ष अनिल रजक आदि लोग शामिल थे।

ऑटो पलटा, दूल्हा-दुल्हन समेत छह लोग घायल

संस, बेंगाबाद: शादी के दो दिन बाद दूल्हा दूल्हन व अन्य परिजनों के साथ ऑटो से ससुराल जा रहा था। इसी बीच सवारियों से भरा ऑटो पलट गया, जिससे दूल्हा दूल्हन समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। ऑटो में एक दर्जन लोग सवार थे। सभी का इलाज बेंगाबाद स्थित एक निजी क्लिनिक में किया जा रहा है। बताया जाता है कि नवडीहा ओपी क्षेत्र के उखरसाल निवासी कैलाश यादव के पुत्र की शादी दो दिन पूर्व फिटकोरिया पंचायत के अंबाटांड़ में हुई थी। दूल्हा राजकुमार यादव पहली बार ससुराल जा रहा था कि इसी बीच घुठिया के पास विपरीत दिशा से आ रहे वाहन के चकमा दे दिए जाने के कारण ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें दूल्हा, दूल्हन ललिता देवी, दूल्हन की नानी चक्रदाहा निवासी मुखली देवी, दूल्हे के पिता कैलाश यादव, चालक नरेश और एक लड़की भी घायल हो गई। दूल्हे का पैर और दूल्हन की नानी का हाथ इसमें फ्रैक्चर हो गया। दुल्हन के गर्दन में भी गहरी चोट लगी है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी