सड़क हादसों में मासूम समेत दो की मौत, आक्रोशितों ने लगाया जाम

गिरिडीह जिले में हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में एक तीन साल के मासूम बो समेत दो लोगों की मौत हो गई है। पहली दुर्घटना सुबह करीब छह बजे बिरनी में हुई जबकि दूसरा हादसा गांडेय में सुबह करीब साढ़े 11 बजे हुआ। दोनों जगहों पर आक्रोशित लोगों ने घंटों सड़क जाम कर दिया था।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Oct 2019 06:29 PM (IST) Updated:Sat, 19 Oct 2019 06:29 PM (IST)
सड़क हादसों में मासूम समेत दो की मौत, आक्रोशितों ने लगाया जाम
सड़क हादसों में मासूम समेत दो की मौत, आक्रोशितों ने लगाया जाम

गांडेय/बिरनी (गिरिडीह) : गिरिडीह जिले में हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में एक तीन साल के मासूम बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई है। पहली दुर्घटना सुबह करीब छह बजे बिरनी में हुई जबकि दूसरा हादसा गांडेय में सुबह करीब साढ़े 11 बजे हुआ। दोनों जगहों पर आक्रोशित लोगों ने घंटों सड़क जाम कर दिया था। बिरनी में जहां करीब छह घंटे तक सड़क जाम रहा, वहीं गांडेय में चार घंटे तक जाम रहा। प्रशासन की मौजूदगी में गाड़ी मालिकों के प्रतिनिधियों से समझौते के बाद जाम हटा। बिरनी में दोपहर सवा बारह बजे तो गांडेय में शाम पांच बजे जाम हटाया गया।

कोबाड़-कोडरमा सड़क मार्ग पर बिरनी थाना क्षेत्र के खोरजियो इरगा नदी के पास एक ट्रक के ठोकर से बाइक चला रहे अंदलाल गोप की मौके पर ही मौत हो गई। अंदलाल बगल के खोरजियो गांव के रहने वाले थे। सूचना पाकर सैकड़ों ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंच गए। लोगों ने घटना स्थल पर कोडरमा-कोबाड़ मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सूचना पाकर माले नेता व पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह भी पहुंचे थे। करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर करीब सवा बारह बजे पुलिस जाम हटाने में सफल रही।

इधर गिरिडीह-गांडेय-जामताड़ा मार्ग पर गांडेय के कुसंभा में सुबह करीब साढ़े 11 बजे तेज रफ्तार से जा रही स्कॉíपयो से कुचलकर तीन साल के मासूम बच्चे चरकू तुरी की मौत हो गई। चरकू कुसंभा गांव के विनोद तुरी का पुत्र था। आक्रोशित लोगों ने गिरिडीह-जामताड़ा मार्ग को घटना स्थल पर जाम कर दिया। स्कॉíपयो को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि विनोद तुरी के घर कुछ रिश्तेदार आए थे। उन रिश्तेदारों को ऑटो पर चढ़ाने के लिए विनोद तुरी व परिवार के कुछ अन्य लोग मुख्य सड़क पर आए थे। उनके साथ बालक चरकू तुरी भी आया था। सड़क की दूसरी ओर ऑटो खड़ी थी जिस पर चढ़ने के लिए विनोद के रिश्तेदार व अन्य लोग सड़क के उस पार इंतजार कर रहे थे। इसी क्रम में गिरिडीह की ओर से स्कॉíपयो आ रही थी। स्काíपयो ने बालक चरकू को रौंद दिया। परिजनों के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े। वहीं करीब सौ मीटर आगे मुख्य सड़क किनारे खड़े ग्रामीण शोर सुनकर मुख्य सड़क पर आ गए और स्कॉíपयो को रोक लिया। इस दौरान चालक गाड़ी छोड़कर भागने में सफल रहा।

chat bot
आपका साथी