पुल के नीचे गिरा वाहन, जदयू नेत्री समेत 11 घायल

संवाद सहयोगी, गावां (गिरिडीह): थाना क्षेत्र के गावां-बासोडीह पथ पर मंझने पुल से एक स्कार्पियो

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Jan 2019 07:40 PM (IST) Updated:Sun, 27 Jan 2019 07:40 PM (IST)
पुल के नीचे गिरा वाहन, जदयू नेत्री समेत 11 घायल
पुल के नीचे गिरा वाहन, जदयू नेत्री समेत 11 घायल

संवाद सहयोगी, गावां (गिरिडीह): थाना क्षेत्र के गावां-बासोडीह पथ पर मंझने पुल से एक स्कार्पियो नीचे गिर गई। हादसे में वाहन पर सवार बिहार प्रदेश जदयू व्यवसायी प्रकोष्ठ की सचिव शोभा सोरेन समेत 11 लोग घायल हो गए। घटना शनिवार रात करीब आठ बजे की है। बताया जाता है कि पटना से स्कॉर्पियो (बीआर-01पीजी 5061) से बिहार प्रदेश जदयू व्यवसायी प्रकोष्ठ की प्रदेश सचिव शोभा सोरेन, उनके पति मनोज हेम्ब्रम, बेटा वैष्णव समेत कुल 11 लोग सोहराय मिलन समारोह में भाग लेने बांका जा रहे थे। मंझने से पूर्व कर्बला के नजदीक नवनिर्मित पुल की दोनों तरफ तीखे घुमावदार मोड़ हैं। वाहन चालक रास्ता समझ नहीं सका और गाड़ी पुल से 12 फीट नीचे जा गिरी। घटना में वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना गावां पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने घायलों को वाहन से निकालकर गावां अस्पताल पहुंचाया। घायलों में जदयू नेत्री का पांच साल का बेटा वैष्णव, बद्री नाथ सोरेन, 59 वर्षीय वृधान सोरेन, सोना हेंब्रम, सोनानी सोरेन, 6 वर्षीय गुल्लू किस्कू, प्रतिमा मरांडी, सोनालाल मरांडी, तुईश टुडू आदि भी शामिल हैं। घायलों का प्राथमिक उपचार गावां अस्पताल में डॉ. हबीबुल्लाह खान ने किया। रात 12 बजे सभी घायल निजी वाहन से बेहतर इलाज के लिए पटना निकल गए।

chat bot
आपका साथी