महायज्ञ के आठवें दिन खेली गई फूलों की होली

सिहोडीह में आयोजित श्री नवचंडी सह हनुमान व शिव प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने व प्रवचन सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Apr 2019 11:23 PM (IST) Updated:Sun, 14 Apr 2019 11:23 PM (IST)
महायज्ञ के आठवें दिन खेली गई फूलों की होली
महायज्ञ के आठवें दिन खेली गई फूलों की होली

संस, हीरोडीह (गिरिडीह): सिहोडीह में आयोजित श्री नवचंडी सह हनुमान व शिव प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने व प्रवचन सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रवचन और संगीतमय भजन को सुन श्रद्धालु देर रात तक झूमने को विवश गए। शनिवार की रात फूलों की होली व मयूर पंखों की अद्भुत प्रस्तुति की गई। वृंदावन धाम से आए रासलीला के कलाकारों ने श्रीकृष्ण चरित्र की माíमक झांकियों से लोगों का मन मोहा। आठवें दिन शनिवार की देर शाम राष्ट्रीय वाचिका जया किशोरी ने श्रीकृष्ण एवं सुदामा की मित्रता का वृतांत सुनाया। कहा कि नियमित सात दिन तक कथा सुनने से जन्म जन्म के पापों से मुक्ति मिलती है। जो लोग बाकी दिन की कथा नहीं सुन पाए हैं उन्हें इस कथा का श्रवण करने से पूरी कथा सुनने का पुण्य प्राप्त हो सकता है। कलयुग में माता-पिता और गुरु की भक्ति करने से पापों का नाश होता है। जब सत्संग में जाएं तो सिर्फ कान न खोलें बल्कि आंख भी खोलकर रखें।

मानव जीवन में लोभ विनाशकारी: अच्युतानंद पाठक

जीवन काल में किए गये कुकर्मो का फल मरने के बाद भी भुगतना पड़ता है। भाग्य से श्रीमद्भागवत की कथा सुनने का अवसर मिलता है। उक्त बातें मानस वक्ता अच्युतानंद पाठक ने कही। उन्होंने कहा कि मानव जीवन में लोभ विनाशकारी है। महाभारत का मुख्य कारण भी लोभ ही था।

यज्ञ कमेटी ने लोगों को किया सम्मानित: यज्ञ कमेटी की ओर से कलाकारों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर स्थानीय विधायक केदार हाजरा, प्रणव वर्मा, देवरी के बीडीओ कुमार देवेश द्विवेदी, थाना प्रभारी उत्तम कुमार उपाध्याय, पवन बिहारी, मुखिया चमेली देवी, जिप सदस्य किरण देवी, आशीष कुमार, अशोक यादव, अवधेश राय आदि थे।

chat bot
आपका साथी