अमृत महोत्सव के लिए पंचायतों में निकाली रैली

अमृत महोत्सव की सफलता को पंचायतों में निकाली गई रैली

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 Jul 2022 10:11 PM (IST) Updated:Mon, 04 Jul 2022 10:11 PM (IST)
अमृत महोत्सव के लिए पंचायतों में निकाली रैली
अमृत महोत्सव के लिए पंचायतों में निकाली रैली

अमृत महोत्सव के लिए पंचायतों में निकाली रैली

संस, बिरनी (गिरिडीह) : देश की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर बिरनी की सभी पंचायतों में आइकान अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। विभाग के निर्देशानुसार चार जुलाई से 10 जुलाई तक पंचायतों में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसके तहत सिमराढाब पंचायत भवन से रैली निकाली गई। इसमें पंचायत के सभी स्कूल के छात्र छात्रा, मुखिया, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, शिक्षक, सेविका, सहिया दीदी, जल सहिया, स्वयं सहायता समूह के लोगों ने गांवों में रैली निकाल संदेश दिया। ग्रामीणों को इस महोत्सव को सफल बनाने के लिए जागरूक किया गया।

मुखिया ने कहा कि पंचायत में हर विकास कार्यों को पारदर्शिता के साथ किया जाएगा। ग्राम सभा में ग्रामीणों की ओर से पारित योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा। यह कार्यक्रम एक सप्ताह तक चलेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया दिलीप दास ने की। मौके पर पंचायत सचिव तुलसी राम, रोजगार सेवक मनोज कुमार रजक, शिक्षक गुरुदेव प्रसाद व कई वार्ड सदस्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी