समारोह में नहीं शामिल होंगे शिबू-हेमंत

गिरिडीह : झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन ने पीरटांड़ के आदिवासियों को संगठित कर झारखंड आंदोलन का शंखनाद

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Feb 2017 07:53 PM (IST) Updated:Sat, 25 Feb 2017 07:53 PM (IST)
समारोह में नहीं शामिल होंगे शिबू-हेमंत
समारोह में नहीं शामिल होंगे शिबू-हेमंत

गिरिडीह : झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन ने पीरटांड़ के आदिवासियों को संगठित कर झारखंड आंदोलन का शंखनाद किया था। यहीं के आदिवासियों ने उन्हें दिशोम गुरु की उपाधि दी थी। आज भी इसे शिबू सोरेन का गढ़ माना जाता है। इसी पीरटांड़ के मधुबन में सोमवार को आदिवासियों का एक बड़ा धार्मिक व सांस्कृतिक समारोह होने जा रहा है। समारोह की मुख्य अतिथि राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू हैं।

इस समारोह का कोई राजनीतिक मायने नहीं है। लेकिन जब शिबू सोरेन व उनके पुत्र हेमंत सोरेन में से कोई एक ऐसे कार्यक्रम में नहीं शामिल होंगे तो चर्चा होगी ही। मारांग बुरू समारोह में झारखंड के अलावा नेपाल से भी संथाल आदिवासियों की टीम पहुंचने वाली है। समारोह में झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी, दुमका विधानसभा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मात देने वाली कल्याण मंत्री लुईस मरांडी एवं शिबू सोरेन के विरोधी माने जाने वाले पूर्व सांसद सालखन मुर्मू समारोह में भाग लेंगे। शिबू सोरेन व हेमंत सोरेन के समारोह में शिरकत नहीं करने के सवाल पर कार्यक्रम के प्रमुख आयोजकों में से एक पीरटांड़ के प्रमुख सिकंदर हेम्ब्रम ने बताया कि संथाल समाज के सभी नेताओं व अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। आमंत्रण देने में कोई भेदभाव नहीं किया गया है। शिबू सोरेन व हेमंत सोरेन ने अपना समय नहीं दिया, इस कारण वे नहीं आ पा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी