तेज रफ्तार ने ली ऑटो चालक की जान

झारखंडधाम (गिरिडीह) : परसन थाना के रूपनाडीह पुल के समीप शनिवार दोपहर ¨सगदाहा सरिया के निवासी ऑटो चाल

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Feb 2017 07:48 PM (IST) Updated:Sat, 25 Feb 2017 07:48 PM (IST)
तेज रफ्तार ने ली ऑटो चालक की जान
तेज रफ्तार ने ली ऑटो चालक की जान

झारखंडधाम (गिरिडीह) : परसन थाना के रूपनाडीह पुल के समीप शनिवार दोपहर ¨सगदाहा सरिया के निवासी ऑटो चालक वरूण स्वर्णकार की मौत ऑटो पलटने से घटनास्थल पर ही हो गयी। चालक झारखंडधाम से यात्री लाने सरिया की ओर जा रहा था। खैरियत यह थी कि घटना के वक्त ऑटो में कोई यात्री सवार नहीं था। चालक रफ्तार से ऑटो को भगाए जा रहा था कि वह अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे चालक की मौत हो गई। सूचना पाकर परसन के थानेदार रामाशंकर पटेल उक्त स्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिये गिरिडीह भेज दिया।

chat bot
आपका साथी