कोडरमा रैली में हजारों लोग होंगे शामिल

संवाद सहयोगी, तिसरी (गिरिडीह): तिसरी अग्रवाला उच्च विद्यालय के प्रांगण में भाकपा माले और इंक

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Sep 2018 06:22 PM (IST) Updated:Thu, 20 Sep 2018 06:22 PM (IST)
कोडरमा रैली में हजारों लोग होंगे शामिल
कोडरमा रैली में हजारों लोग होंगे शामिल

संवाद सहयोगी, तिसरी (गिरिडीह): तिसरी अग्रवाला उच्च विद्यालय के प्रांगण में भाकपा माले और इंकलाबी नौजवान सभा प्रखंड कमेटी की संयुक्त बैठक गुरुवार को हुई। इसमें 8 अक्टूबर को कोडरमा में आहूत भाजपा भगाओ देश बचाओ रैली में तीन हजार लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। माले के प्रखंड सचिव जयनारायण यादव ने कहा कि पंचायतों में घूम-घूमकर भाजपा सरकार नाकामियां जनता को गिनाई जाएंगी। इंनौस के प्रखंड सचिव धर्मेद्र यादव ने कहा कि कोडरमा की जनता 2019 में निकम्मे सांसद और जेवीएम को सिरे से खारिज कर देगी। अध्यक्षता कार्यकारी सचिव मुन्ना राणा ने व संचालन मंटू शर्मा ने किया। बैठक में गावां प्रखंड इंनौस के सचिव अशोक मिस्त्री, अध्यक्ष सकलदेव यादव, तिसरी के राजकुमार यादव, भोला साव, श्रीराम विश्वकर्मा, रंजीत राम, रामजीत मुर्मू, बालेश्वर यादव, लालू राय आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी