भाजपा दोबारा सत्ता में आई तो युवाओं को थमा देगी कटोरा: बाबूलाल

संवाद सहयोगी, खोरीमहुआ (गिरिडीह): झाविमो अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि वर्ष 2019 प्रदेश्

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Feb 2019 11:55 PM (IST) Updated:Wed, 13 Feb 2019 11:55 PM (IST)
भाजपा दोबारा सत्ता में आई तो युवाओं को थमा देगी कटोरा: बाबूलाल
भाजपा दोबारा सत्ता में आई तो युवाओं को थमा देगी कटोरा: बाबूलाल

संवाद सहयोगी, खोरीमहुआ (गिरिडीह): झाविमो अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि वर्ष 2019 प्रदेश की राजनीति के लिए बड़ा महत्व रखता है। इस बार लोगों को सोच-समझकर और अगले पांच वर्षो का लेखा-जोखा कर वोट देना है। वे बुधवार को धनवार के खोरीमहुआ में आयोजित स्वागत सभा के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार सिर्फ कॉरपोरेट और घोषणाओं तक ही सीमित है। गरीब, मजदूर और किसानों के प्रति कोई संवेदनशीलता नहीं हैं और न ही आज तक अपने वायदे पर भाजपा खरा उतर सकी है। सरकार विकास का झूठा ¨ढढोरा पीटती है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार बेरोजगार युवाओं को पकौड़े बेचने के लिए प्रेरित कर रही है। अगर दोबारा भाजपा सत्ता में आई तो लोगों के हाथों में कटोरा थमाकर उन्हें भीख मांगने को कहेगी।

इस दौरान बाबूलाल ने जटाहबर, डुमरडीहा, रजगढ़हा, बुधवाटांड़, बदडीहा, चंद्रनगर, बल्हारा, भींगोडीह, कोड़ाडीह, महथासार, रूपायडीह, पूरनपतार आदि गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। उनके साथ पूर्व विधायक गुरुसहाय महतो, जिला अध्यक्ष महेश राम, केंद्रीय सचिव सुरेश साव, झावियुमो के केंद्रीय महासचिव पवन साव, अजय रंजन, शोभा यादव, रामचंद्र यादव, सुकेज हेंब्रम, मो. इमरान, मो. इम्तियाज अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष देवनारायण यादव, महामंत्री अजीत रजक, जिब्राइल अंसारी, कुर्बान अंसारी आदि थे।

chat bot
आपका साथी