बिरहोर परिवारों को सरिया पुलिस ने कराया भोजन

प्रखंड के मंदरामो पूर्वी पंचायत स्थित कालापत्थर बिरहोरटंडा में रविवार को सरिया पुलिस ने बिरहोर परिवारों को भोजन कराया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 May 2020 06:52 PM (IST) Updated:Sun, 10 May 2020 06:52 PM (IST)
बिरहोर परिवारों को सरिया पुलिस ने कराया भोजन
बिरहोर परिवारों को सरिया पुलिस ने कराया भोजन

सरिया : प्रखंड के मंदरामो पूर्वी पंचायत स्थित कालापत्थर बिरहोरटंडा में रविवार को सरिया पुलिस ने बिरहोर परिवारों को भोजन कराया। थाना प्रभारी राम नारायण चौधरी ने बताया कि कोरोना वायरस की श्रृंखला को तोड़ने के लिए सरकार ने लॉकडाउन तीन लागू किया है। इसका पालन करते हुए गरीब मजदूर अपने घरों में रह रहे हैं, जिस कारण उनके बीच आíथक संकट उत्पन्न हो गया है। वहीं लोगों को भोजन के लिए मोहताज नहीं होना पड़े, इसे लेकर एक अभियान के तहत सरिया पुलिस गांव-गांव में गरीबों के बीच भोजन वितरण का कार्य कर रही है। ऐसी विकट परिस्थिति में मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है। अन्य संपन्न लोगों को भी इस विकट परिस्थिति में आगे आकर समाज के अंतिम व्यक्ति को मदद पहुंचानी चाहिए।

chat bot
आपका साथी